Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG! जब एक ओवर में 30 रन खाने के बाद, 15 दिनों तक फूट फूटकर रोएं थे ‘इशांत शर्मा’

भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा केवल टेस्ट मैच में टीम की ओर से खेलते हैं. उन्हें भारतीय टीम की तरफ से वनडे मैच खेले एक अरसा हो गया. बता दें, वो इस समय भारतीय टीम में टेस्ट मैचों में सबसे अनुभवी और सबसे ज्यादा विकेट लेने वालें गेंदबाज हैं. उनकी बुमराह और शमी की जोड़ी टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को कई जीत दिलाने में कामयाब रही है.

अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी इनकी गेंदबाजी शानदार रही. बता दें, वनडे और आईपीएल में इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड कोई अच्छा नहीं रहा है. पिछले साल आईपीएल में इस खिलाड़ी को किसी भी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा था. इस साल दिल्ली वालों ने बड़ा दिल दिखा कर इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा है.

इस बात को लेकर फूट फूटकर रोएं थे इशांत शर्मा 

भारतीय टीम के इस शानदार गेंदबाज ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही खतरनाक तरीके से की थी. लेकिन वो ऐसा प्रदर्शन लगातार जारी नहीं रख पाएं. और इस खिलाड़ी को वनडे टीम से बाहर होना पड़ा. इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए इशांत शर्मा ने 2013 के उस भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच के बारे में बताया जो मोहाली में खेला जा रहा था.

उन्होंने कहा,

“मैं हमेशा अपने आप पर कठोर रहा हूं. मैं उन लोगों में नहीं हूं जो चीजों को कालीन के नीचे छुपा दें.मैंने भारत को मैच हरा दिया था. मैं एक दिन नहीं बल्कि कम से कम 15 दिन तक रोता रहा था.’

बता दें, सीरीज 1-1 से बराबरी पर थी और मोहाली में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया था. मैच में स्थिति यहां तक पहुंच चुकी थी कि अंत में ऑस्ट्रेलिया को 18 गेंदों पर 44 रन चाहिए थे. मुकाबला धीरे-धीरे भारत की मुट्ठी में आता दिखने लगा था लेकिन फिर जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए. इशांत ने 48 वें ओवर में 30 रन लूटा दिएं. और ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीत गया.

इशांत की पत्नी प्रतिमा ने बताया कि

 

“उन्होंने कभी इशांत की आंखों में आंसू तक नहीं देखे थे लेकिन तब वो रो रहे थे. मैंने उसे साफ कह दिया था कि क्रिकेट सब कुछ नहीं है. जिंदगी बहुत बड़ी है. क्रिकेट को सिर पर चढ़ाकर मत रखा करो”.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post OMG! जब एक ओवर में 30 रन खाने के बाद, 15 दिनों तक फूट फूटकर रोएं थे ‘इशांत शर्मा’ appeared first on SportzWiki Hindi.