Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

OMG! विश्व कप में नंबर-4 पर अम्बाती रायडू नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को बल्लेबाजी करता देखना चाहते हैं सौरव गांगुली

Ganguly applauded the victory of the Indian team

ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच प्रतिष्ठित सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच सिडनी में खेला जा रहा है। सिडनी क्रिकेट मैदान में खेले जा रहे इस मैच में दूसरे दिन भारतीय टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया पर पूरी तरह से नकेल कस ली है।

ऋषभ पंत की पारी से सौरव गांगुली हुए मुरिद

चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 622 रनों का स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया।

सिडनी टेस्ट मैच का जहां पहला दिन तो चेतेश्वर पुजारा के नाम रहा तो दूसरा दिन युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम रहा जिन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जमाते हुए 159 रनों का नाबाद पारी खेली।

भारत के युवा प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इस शानदार पारी से पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया है जिसमें अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी कायल हो गए हैं।

ऋषभ पंत भारत के लिए खेल सकते हैं 10-15 साल

सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा कि “ऋषभ पंत बहुत ही बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अगर सिलेक्टर हमें देख रहे हैं तो मैं कहना चाहूंगा कि आप उन्हें हर फॉर्मेटमें डालिए। भारत के लिए वो विश्व कप में मैच विनर बन सकते हैं और चार नंबर पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।”

“तेज गेंदबाजों को वो कितनी आसानी से खेलते हैं। पहले दो-तीन टेस्ट मैच में वो विकेट फेंक कर आए थे, लेकिन आज उन्होंने अपने पर थोड़ा संयम रखा। समय के साथ पंत की विकेटकीपिंग में भी सुधार आएगा और वो भारत के लिए अगले10-15 साल और क्रिकेट खेलेंगे।”

ऋषभ पंत हैं एक गेम चेंजर खिलाड़ी

सौरव गांगुली ने आगे कहा कि “आपको ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो आपके लिए खेल बदल सके। रोहित, धवन और कोहली खेल बदल देंगे और इन तीनों के बाद पंत खिलाड़ी बन सकते हैं जो आपके लिए खेल को बदल सकते हैं।”

“किसी के पास ऐसा नहीं है। अंबाती रायडू, केदार जाधव यहां तक कि महेन्द्र सिंह धोनी भी अपने तरीके से खेलेंगे लेकिन ये खिलाड़ी पांच ओवर में भी खेल को बदल सकता है इसलिए आपको इस खिलाड़ी की देखभाल करने की जरूरत है।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post OMG! विश्व कप में नंबर-4 पर अम्बाती रायडू नहीं, बल्कि इस खिलाड़ी को बल्लेबाजी करता देखना चाहते हैं सौरव गांगुली appeared first on SportzWiki Hindi.