ऑस्ट्रेलिया के लंबे दौरे पर गई भारतीय टीम का अब ये दौरा अपने अंतिम पड़ाव पर है जहां शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। इस वनडे सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 34 रन से हराने के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
सिडनी वनडे की हार के बाद कप्तान-उपकप्तान की बंटी राय
टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली विराट कोहली एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया की अनुभवहीन टीम ने पहले वनडे मैच में मात देकर एक साथ भारतीय टीम को हैरान कर दिया है।

सिडनी क्रिकेट मैदान में खेले गए पहले वनडे मैच में हार झेलने के बाद भारतीय टीम में भी हाहाकार मच गया है। जिसमें इस एक हार ने ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा अपनी राय में बंटते नजर आ रहे हैं।
रोहित शर्मा ने नंबर-4 पर धोनी को माना सही विकल्प
शनिवार को पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में बल्लेबाजी संयोजन को लेकर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनके डूपिटी रोहित शर्मा की राय पूरी तरह से अलग-अलग नजर आ रही है।

इस मैच में शानदार शतक जमाने वाले रोहित शर्मा ने जहां महेन्द्र सिंह धोनी को नंबर-4 के लिए एक आदर्श विकल्प माना है तो वहीं इस मैच में अंबाती रायडू को नंबर-4 के स्थान पर उतारने को लेकर उन्होंने विराट कोहली पर सवाल खड़े किए हैं।
मैच के बाद रोहित ने कहा धोनी हैं नंबर-4 के आदर्श विकल्प
भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कप्तान विराट कोहली ने नंबर-4 लिए अंबाती रायडू को सबसे उपयुक्त और फिट विकल्प होने की बात कही थी।

लेकिन वहीं रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि “निजी तौर पर मेरा मानना है कि धोनी का नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना टीम के लिए आदर्श स्थिति होगा। लेकिन हमारे पास अंबाती रायडू हैं, जो वास्तव में नंबर-4 पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। ये पूरी तरह से इस पर निर्भर करता है कि कप्तान और कोच इस बारे में क्या सोचते हैं। मेरी व्यक्तिगत राय पूछो तो मुझे धोनी को नंबर-4 पर उतारने में खुशी होगी।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post OMG: सिडनी वनडे हारने के बाद बदले भारतीय ड्रेसिंग रूम के हालत, रोहित शर्मा ने एमएस धोनी को लेकर दिया ऐसा बयान जो कोहली को नहीं आएगा पसंद appeared first on SportzWiki Hindi.