Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PHOTOS : रोते-रोते सचिन ने अपने गुरु को दिया कंधा, देखें सभी एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियो

क्रिकेट जगत के लिए उस समय एक बहुत बुरी खबर आई थी. जब सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर ने बुधवार 2 जनवरी को अपनी अंतिम सांस ली थी. गुरुवार की रात मुंबई में रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया.

सचिन तेंदुलकर के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर को भारतीय सरकार द्वारा क्रिकेट में दिए गये उनके योगदान के लिए पद्म श्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

सचिन अंतिम यात्रा में हुए शामिल 

आपकों बता दें, कि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने गुरु की अंतिम यात्रा में शामिल हुए है. सचिन के साथ-साथ विनोद कांबली भी रमाकांत आचरेकर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए है. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने भी रमाकांत आचरेकर की अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया है.

रोते-रोते अर्थी को दिया कंधा 

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर अपने गुरु की अंतिम यात्रा में अपने आंसू नहीं रोक पाये. सचिन तेंदुलकर ने रोते-रोते अपने गुरु की अर्थी को कंधा दिया है. पूरी अंतिम यात्रा के दौरान सचिन काफी ज्यादा भावुक दिखाई दिए.

युवा खिलाड़ियों ने बल्ले से दी श्रद्धांजलि

आपकों बता दें, कि रमाकांत आचरेकर को अंतिम यात्रा से पहले शिवाजी पार्क ले जाया गया. जहां वह युवा क्रिकेटरों को कोचिंग दिया करते थे. सभी युवा खिलाड़ियों ने सचिन के गुरु को बल्ले को उठाकर श्रद्धांजलि दी.

बता दें, कि सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली जैसे कई क्रिकेटरों का करियर रमाकांत आचरेकर ने बनाया. उन्हें दुनिया हमेशा एक महान कोच के तौर पर याद रखेगी.

यहाँ क्लिक कर देखें वीडियो 

यहाँ देखें सभी एक्सक्लूसिव तस्वीरें : 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post PHOTOS : रोते-रोते सचिन ने अपने गुरु को दिया कंधा, देखें सभी एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.