Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PHOTOS : बैन की खबरों के बीच सिडनी में प्रैक्टिस करते नजर आया ये खिलाड़ी, बन सकता है प्लेइंग इलेवन का हिस्सा

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल पिछले काफी समय से खराब फॉर्म में चल रहे है. वह अपनी फॉर्म से अभी उबर भी नहीं पाए है, कि उनके लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है.

दरअसल, भारतीय टीम का यह स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल अपने टीम के साथी हार्दिक पांड्या के साथ करण जौहर के शो ‘काफी विद करण’ में गए थे, लेकिन उनका यह शो विवादों में आ गया है.

राहुल और हार्दिक पर लग सकता है बैन 

दरअसल, ‘काफी विद करण’ शो के दौरान केएल राहुल और हार्दिक पांड्या ने महिलाओं के लिए कई तरह की अभद्र टिप्पणीयां बोल दी थी. केएल राहुल और हार्दिक पांड्या की इन टिप्पणीयों से मीडिया व पूरा देश गुस्से में है.

गुरूवार 10 जनवरी को ही बीसीसीआई में नियुक्त क्रिकेट प्रशासनिक समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय व सीओए की सदस्य डायना एल्डूजी ने दोनों खिलाड़ियों पर दो-दो वनडे मैचों का बैन लगाने के लिए बीसीसीआई से कहा था.

बीसीसीआई का रवैया भी इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर नरम पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है. बीसीसीआई के कई वरिष्ट अधिकारीयों ने अपने इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की है. माना जा रहा है, कि अब दोनों खिलाड़ियों पर करीब 2-2 मैच का प्रतिबंध लगेगा.

बैन की खबरों के बीच राहुल, सिडनी में कर रहे टीम के साथ प्रैक्टिस 

जहां एक तरफ आज शुक्रवार को केएल और हार्दिक पांड्या के बैन की खबरें मीडिया में चल रही है. वहीं दूसरी तरफ सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में केएल राहुल भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आये. हालाँकि, इस दौरान टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम के साथ प्रैक्टिस में नहीं दिखे है.

यहाँ देखें सिडनी में भारतीय टीम की प्रैक्टिस की एक्सक्लूसिव तस्वीरें 

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post PHOTOS : बैन की खबरों के बीच सिडनी में प्रैक्टिस करते नजर आया ये खिलाड़ी, बन सकता है प्लेइंग इलेवन का हिस्सा appeared first on SportzWiki Hindi.