Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD: मात्र 10 रन बनाने के साथ ही सचिन, सौरव और द्रविड़ जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो जायेगे शिखर धवन

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए टेस्ट सीरीज में टीम में नहीं थे. लेकिन टी-20 में उनका बल्ला खूब चला. वनडे में उनका फॉर्म औसत दर्जे का था. पिछले कुछ वनडे मैच में यह खिलाड़ी फॉर्म में नही है. अभी कुछ दिन पहले हुए एशिया कप में भी शिखर का बल्ला खूब चला था. वो उस सीरीज में मैन ऑफ़ द सीरीज थे.

रोहित शर्मा के साथ उनकी जोड़ी शानदार रही है. जबसे ये दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करना शुरू किए हैं. इन दोनों की जोड़ी ने कोहराम मचा दिया है. कोई ऐसी सीरीज खाली नहीं जाती जिसमे इन दोनों में से कोई एक बल्लेबाज बेहतरीन प्रदर्शन ना करे. इनके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी ढेर सारे रन बनाएं हैं. इन तीनो की टॉप तीन जोड़ी इस समय विश्व की सबसे बेहतरीन टॉप तीन बल्लेबाजों की जोड़ी है.

10 रन और बनाते हैं धवन तो दिग्गजों के श्रेणी में आने लगेगा नाम 

भारतीय टीम के इस सलामी बल्लेबाज ने अब तक वनडे में 118 मैच खेले हैं जिसमे 44.95 के शानदार औसत से 4990 रन बनाएं हैं. जैसे ही यह खिलाड़ी 10 रन और बनाएगा इस खिलाड़ी के 5 हजार रन हो जाएंगे. वो ऐसा करने वाले भारत के 13 वें खिलाड़ी होंगे. वो सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ विराट कोहली रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाजों के श्रेणी में शामिल हो जाएंगे. ये रिकॉर्ड बहुत पहले ही बन जाता. लेकिन भारतीय टीम का ये शानदार बल्लेबाज अभी फॉर्म में नहीं हैं.

न्यूजीलैंड में चलेगा धवन का बल्ला 

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी का बल्ला बहुत दिनों से खामोश पड़ा है. उनको एक बड़ी पारी की तलाश है. विश्व कप से पहले इस बल्लेबाज का फॉर्म में आना टीम के लिए बहुत जरूरी है. न्यूजीलैंड के साथ भारतीय टीम को पांच वनडे मैच की सीरीज खेलनी है. धवन इस सीरीज में फॉर्म में वापस आ सकते हैं. और बहुत दिनों से इंतजार कर रहा ये मुकाम भी प्राप्त कर सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post RECORD: मात्र 10 रन बनाने के साथ ही सचिन, सौरव और द्रविड़ जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो जायेगे शिखर धवन appeared first on SportzWiki Hindi.