Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

RECORD: ऋषभ पन्त ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का 13 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल भी पहले दिन के खेल ही तरह मेहमन भारतीय क्रिकेट टीम के नाम रहा. टीम इंडिया ने दूसरे दिन भी जमकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के गेंदबाजो की क्लास लगाई और पहली पारी में पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. सबसे अच्छी बात तो यह रही, कि चेतेश्वर पुजारा (193) रन के आउट होने के बाद भी ऋषभ पन्त और रविन्द्र जडेजा ने भारतीय पारी को बिखरने नहीं दिया और दोनों ही खिलाड़ियों ने काबिले तारीफ पारियां खेली.

ऋषभ पन्त ने जहाँ नाबाद 159 रनों की पारी खेली, तो वहीं सर जडेजा के नाम से मशहुर रविन्द्र जडेजा भी बढ़िया 81 रन बनाकर आउट हुए. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 622/7 के स्कोर पर घोषित की…

पन्त ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 

चेतेश्वर पुजारा की विश्व स्तरीय पारी के बाद ऋषभ पन्त ने अपने तूफानी शतक से सभी को खासा मनोरंजित किया. ऋषभ पन्त ने 189 गेंदों का सामना किया और 159 रन बनाकर नाबाद लौटे. अपनी उम्दा शतकीय पारी में ऋषभ पन्त 15 चौके और एक छक्का भी लगाया.

अपना 9वां टेस्ट खेल रहे 21 वर्षीय ऋषभ पन्त का यह दूसरा टेस्ट शतक रहा. अपनी इस शतकीय पारी के साथ ही ऋषभ पन्त ने एक नहीं, बल्कि अनगिनत रिकार्ड्स की बरसात भी कर डाली.

तोड़ा धोनी का विश्व रिकॉर्ड 

अपनी 159 रनों की पारी के साथ ही ऋषभ पन्त ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के विश्व रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. दरअसल घर से बाहर किसी भी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का यह सबसे बड़ा स्कोर रहा. ऋषभ पन्त से पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर दर्ज था.

एमएस धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2006 में फैसलाबाद के मैदान पर 148 रन बनाये थे और अब ऋषभ पन्त उनका यह रिकॉर्ड तोड़ आगे निकल गये हैं.

आइये डालते हैं, एक नजर घर से बाहर खेलते हुए एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजो के नाम पर एक नजर : 

खिलाड़ी स्कोर बनाम मैदान साल
ऋषभ पन्त 159* ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2019
एमएस धोनी 148 पाकिस्तान फैसलाबाद 2006
विजय मांजरेकर 118 वेस्टइंडीज किंस्टन 1953
अजय रात्रा 115* वेस्टइंडीज सेंट जोंस 2002
ऋषभ पन्त 114 इंग्लैंड द ओवल 2018

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post RECORD: ऋषभ पन्त ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का 13 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.