भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 133 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन टीम 289 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। अन्य बल्लेबाजों ने उनका साथ नहीं दिया और टीम को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस पहला मौका नहीं है जब रोहित की शतकीय पारी बेकार गयी हो।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहता है शानदार प्रदर्शन

क्रिकेट में शॉर्ट पिच गेंद दुनिया के लगभग सभी बल्लेबाज को परेशान करती है वहीं रोहित इसके सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माने जाते हैं। यही वजह है कि वह ऑस्ट्रेलिया में काफी सफल भी होते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज का प्रमुख हथियार शॉर्ट पिच गेंद से जहाँ वह सभी बल्लेबाज को परेशान करते हैं वहीं रोहित इसपर छक्के जड़ देते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी खिलाफ कई बड़ी पारियां खेली है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 64 छक्के

रोहित शर्मा क्रिकेट के नये सिक्सर किंग माने जाते हैं। वनडे में पिछले कुछ सालों में छक्का जड़ने में कोई उनके आसपास भी नहीं है। उन्होंने अभी तक खेले 194 वनडे मैच में 208 छक्के जड़े हैं।
इन 208 छक्कों में 64 छक्के सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। इसके साथ ही वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा 16 छक्कों का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में बनाया था।
शाहिद अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड

रोहित ने वनडे क्रिकेट किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है। वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अफरीदी ने श्रीलंका के खिलाफ 63 छक्के लगाये थे।
अभी रोहित में काफी क्रिकेट बचा हुआ है और इस आंकड़े को 100 तक पहुँचाना चाहेंगे। अगर वह ऐसा करने में सफल होते हैं तो उनके रिकॉर्ड के आसपास पहुंचना भी अन्य बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो जायेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post RECORD: रोहित शर्मा ने तोड़ा शाहिद अफरीदी के छक्कों का रिकॉर्ड, अब आसपास भी नहीं कोई बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.