Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: भारत में ही होगा आईपीएल 2019, इस दिन खेला जाएगा पहला मैच

भारत की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग में की शुरुआत 2008 में हुयी थी। यह टूर्नामेंट क्रिकेट की सबसे बड़ी घरेलू लीग मानी जाती है। भारतीय लीग होने के बावजूद दो बार इसका आयोजन भारत के बाहर करवाया जा चुका है। इसकी वजह भारत में होने वाले आम चुनाव हैं। इस साल एक बार भी आम चुनाव होने वाले हैं।

भारत में ही होगा आईपीएल

आईपीएल 2019 का आयोजन भारत में ही किया जायेगा। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की माने तो यह टूर्नामेंट आम चुनाव के बावजूद इस बार भारत में ही खेला जायेगा। हालाँकि, अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

इससे पहले 2009 में आम चुनाव की वजह से आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था। उसके बाद 2014 में एक बार फिर आम चुनाव थे लेकिन इस बार आईपीएल के आधे मैच ही यूएई में हुए थे।

23 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट

इसके साथ ही टूर्नामेंट के शुरू होने का दिन भी समाने आ गया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 23 मार्च को हो जाएगी। आम चुनाव के साथ ही इस साल विश्व कप भी है। इसी वजह से कई विदेशी खिलाड़ी बीच में ही आईपीएल छोड़ सकते हैं।

विश्व कप की शुरुआत 29 मई से हो रही है। यही वजह है कि आईपीएल पहले ही समाप्त हो जायेगा। हालाँकि, अभी तक आईपीएल का फाइनल मुकाबला अब होगा इसे लेकर कोई खबर नहीं आई है। आईपीएल शुरुआत के बारे में ही अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

18 दिसम्बर को हुई थी नीलामी

आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की बोली 18 दिसम्बर को जयपुर में लगी थी। इसमें सभी टीमों ने अपनी जरूरत के मुताबिक खिलाड़ियों को खरीदा। इस नीलामी में कई खिलाड़ियों को बड़ी रहम मिली।

राजस्थान रॉयल्स ने जयदेव उनादकट और किंग्स इलेवन पंजाब ने वरुण चक्रवर्ती को 8.4 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया था। इसके अलावा कई और युवा खिलाड़ियों को बड़ी रकम मिली थी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post REPORTS: भारत में ही होगा आईपीएल 2019, इस दिन खेला जाएगा पहला मैच appeared first on SportzWiki Hindi.