ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जायेगा। इस सीरीज में अभी तक भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीरीज के पहले मैच को जीतकर टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी लेकिन दूसरे मैच में मेजबान टीम ने वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दिया था। मेलबर्न में हुए तीसरे मैच को भारत ने अपने नाम कर सीरीज में 2-1 की बढत हासिल कर ली।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हो रहे फ्लॉप

इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। कुछ मौकों को छोडकर अभी तक उनका कोई बल्लेबाज सीरीज में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। उनके लिए सीरीज में सबसे ज्यादा रन ट्रेविस हेड ने बनाये हैं।
पर्थ टेस्ट की पहली पारी को छोड़ दें तो ऑस्ट्रेलिया क टॉप आर्डर अपने घर में ही रन नहीं बना पा रहा है। भारतीय गेंदबाजी के सामने उनके लिए रन बनाना काफी मुश्किल हो रहा है।
आरोन फिंच हो सकते हैं बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं। फिंच ने 3 मैच की 6 पारियों में सिर्फ 97 रन बनाये हैं। उन्होंने यह रन 16 की औसत से बनाये हैं।
इसी को देखते हुए फिंच अब अंतिम मैच से बाहर हो सकते हैं। न्यूज़ लिमिटेड की खबरों को माने तो आरोन फिंच की जगह मार्नस लाबुसचांगे को प्लेयिंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
मिचेल मार्श भी हो सकते हैं बाहर

आरोन फिंच के साथ ही तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी अंतिम टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं। मार्श पहले दो मैचों में भी प्लेयिंग इलेवन में शामिल नहीं थे। उन्हें मेलबर्न टेस्ट में मौका मिला था।
इस सीरीज में वह गेंद और बल्ले दोनों से फ्लॉप रहे थे। सिडनी की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है और इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया में टीम में पीटर हैंड्सकॉम्ब को शामिल किया जा सकता है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post REPORTS: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर हो सकते हैं ये दो दिग्गज खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.