भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल द्वारा कॉफी विथ करण में दिए बयान के बाद विवादों से घिरे हुए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने रियलिटी शो में कई ऐसी बातें की थी जो परिवार के सामने नहीं की जाती और क्रिकेटरों को शोभा भी नहीं देती। उनके बयानों पर क्रिकेट जगह से लेकर मीडिया तक ने निशाना साधा है।
कारण बताओ नोटिस हुआ था जारी

इस मामले को बढ़ाने के बाद भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उन्हें 24 घंटे के अंदर अपने बयानों के बारे में सफाई देनी थी।
हार्दिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये भी लोगों से माफ़ी मांगी थी। यहाँ उनका कहना था कि शो की फॉर्मेट की वजह से वह इतना बोल गये और अब किसी की भावना को ठेस पहुंचना नहीं चाहते थे।
दो मैच का लग सकता है बैन

अब पीटीआई की तरफ से खबर आ रही है कि दोनों ही खिलाडियों पर बीसीसीआई दो वनडे मैचों का बैन लगा सकती है। सीओए के सदस्य विनोद राय ने यह सिफारिश की है।
दोनों खिलाड़ियों पर अभी बैन लगने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालाँकि, राहुल ने कुछ विवादित बयान नहीं दिया था लेकिन शो में मौजूद होने की वजह से उन्हें भी बैन झेलना पड़ सकता है।
डायना एडुल्जी लेंगी आखरी फैसला

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर आखरी फैसला सीओए की सदस्य डायना एडुल्जी का होगा। वहीं फैसला करेंगी कि दोनों ही खिलाड़ियों पर कितना बैन लगेगा। अभी उन्होंने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।
इस मामले में बयान देते हुए सीओए के विनोद राय ने कहा कि हार्दिक के स्पष्टीकरण से मैं सहमत नहीं हूं और मैंने दोनों खिलाड़ियों के लिए दो मैचों के प्रतिबंध की सिफारिश की है। हालांकि डायना के आगे बढ़ने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post REPORTS: हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर दो मैच का लग सकता है बैन appeared first on SportzWiki Hindi.