Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: देश से बाहर आईपीएल का आयोजन के लिए जगह देख रही बीसीसीआई

आईपीएल 2019 के शुरू होने का समय धीरे- धीरे पास आ रहा है लेकिन अभी तक इसके आयोजन को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। इस साल भारत में आम चुनाव होने वाले हैं और इसी वजह से यह टूर्नामेंट का आयोजन अधर में अटका हुआ है। इसके साथ ही इस साल मई के अंत में विश्व कप की शुरुआत भी होने वाली है।

बीसीसीआई बाहर देख रही जगह

 

 

बीसीसीआई आईपीएल को भारत में आयोजित करवाना चाहती थी, लेकिन अब यह मुश्किल दिख रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की माने तो भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए जगह ढूँढना शुरू कर दिया है।

बोर्ड के उच्य अधिकारीयों और भारत सरकार के खेल मंत्रालय में इसे लेकर बात चल रही है। दोनों के बीच आईपीएल को विदेश में करवाने के लिए जरुरी दस्तावेज़ को लेकर चर्चा हुई है।

सूत्रों ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि

“हमने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि अगर यह टूर्नमेंट बाहर आयोजित होता है, तो इस मामले में गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय का रोल अहम होगा। इन दोनों के अलावा खेल मंत्रालय का रोल तब होता है, जब यह टूर्नमेंट देश में आयोजित हो रहा होता। इसके बावजूद वे (बीसीसीआई प्रतिनिधिमंडल) कागजी प्रक्रिया और खेल मंत्रालय की मंजूरी (अगर जरूरी हो) चाहते थे।”

दो बार बाहर हो चुका है आईपीएल

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। तब से दो बार यह टूर्नामेंट घर से बाहर आयोजित किया जा चुका है। 2009 में आम चुनाव की वजह से पूरा आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था।

उसके बाद 2014 में फिर से आम चुनाब हुए थे। इस बार आईपीएल के आधे मैच यूएई में आयोजित हुए थे। चुनाव समाप्त होने के बाद बाकि बचे मैच का आयोजन भारत में ही कराया गया था।

मार्च अंत में हो सकता है शुरू

आईपीएल की शुरुआत मार्च महीने के अंत में हो सकती है। हालाँकि, अभी तक इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वहीं बीसीसीआई टूर्नामेंट के आयोजन के लिए इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और यूएई का विकल्प देख रही है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post REPORTS: देश से बाहर आईपीएल का आयोजन के लिए जगह देख रही बीसीसीआई appeared first on SportzWiki Hindi.