Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS: ऋषभ पंत पर मेहरबान हुई बीसीसीआई, देने जा रही इतने करोड़ का सलाना अनुबंध

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने सिडनी टेस्ट में शानदार 159 रनों की पारी खेली. आपको बता दें, ऋषभ पंत को बीसीसीआई द्वारा दिए जाने वाले सेंट्रल  कॉन्ट्रेक्ट में नाम नहीं जुड़ा था. उन्हें बस मैच फीस मिलती थी. अब  बीसीसीआई ने पंत द्वारा लगाए गए शतक के बाद बहुत बड़ा उपहार देने वाली है.

2017-18 सीजन के लिए बीसीसीआई ने कॉन्ट्रेक्ट ऑफर किया था

ये काफी चौंकाने वाली बात है कि ऋषभ पंत को 2017-18 सीजन के लिए बीसीसीआई ने कॉन्ट्रेक्ट ऑफर किया था. लेकिन अगले ही साल उन्हें इस लिस्ट से हटा दिया गया था. रिद्धिमान साहा का चोटिल होना और दिनेश कार्तिक का खराब फॉर्म ऋषभ पंत की एंट्री की वजह बना और अब वो विकेटकीपर की भूमिका में मुख्य विकल्प नजर आ रहे हैं.

जल्द ही ऋषभ पंत को केंद्रीय अनुबंध दे सकती है बीसीसीआई

बता दें, अगर पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई जल्द ही ऋषभ पंत को केंद्रीय अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट) दे सकता है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि उन्हें किस कैटेगरी में रखा जाएगा. गौरतलब है कि इस समय बीसीसीआई की केंद्रीय कैटेगरी में  A+, A, B और C हैं.

A+ में हैं ये खिलाड़ी 

अगर बात करें शीर्ष कैटेगरी यानी A+ की तो इसमें वो सभी दिग्गज मौजूद हैं जो तीनो प्रारूपों में खेलते आए हैं जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन. वहीं कैटेगरी A में वो खिलाड़ी मौजूद हैं जो सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं, धोनी इस कैटेगरी में एक अपवाद हैं जो सिर्फ वनडे और टी20 खेलते हैं.

चेतेश्वर पुजारा को भी शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ‘ए प्लस’ कैटेगरी दे सकता है. चेतेश्वर पुजारा ने सात पारियों में अब तक तीन शतकीय पारियों के साथ 74.42 की औसत से सीरीज में 521 रन बनाए हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post REPORTS: ऋषभ पंत पर मेहरबान हुई बीसीसीआई, देने जा रही इतने करोड़ का सलाना अनुबंध appeared first on SportzWiki Hindi.