Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

REPORTS : हार्दिक पांड्या पर दो मैच का बैन, केएल राहुल को सिर्फ चेतावनी

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल और उनके बेस्ट फ्रेंड हार्दिक पांड्या हाल में ही करण जौहर के शो ‘काफी विद करण’ में पहुंचे थे.

इस शो के दौरान दोनों ने कई ऐसी बातें बोल डाली, जिसने नारी जाती को पीड़ा पहुंचाई है. दोनों ने काई तरह की अभद्र टिप्पणीयां महिलाओं के लिए बोल दी थी. जिससे अब महिलाओं के साथ पूरा देश गुस्से में है. गुरूवार को खबर आई थी, कि दोनों क्रिकेटरों पर बीसीसीआई कार्यवाही कर सकता है.

हार्दिक पर दो मैच का प्रतिबंध, राहुल को सिर्फ चेतावनी 

आपकों बता दें, कि सूत्रों के मुताबिक भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पर दो मैच का प्रतिबंध लगाया जायेगा. वहीं भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जायेगा.

सीओए ने की थी बैन लगाने की मांग 

आपकों बता दें, कि गुरूवार को बीसीसीआई में नियुक्त क्रिकेट प्रशासनिक समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने दोनों खिलाड़ियों पर दो-दो वनडे मैचों का बैन लगाने के लिए बीसीसीआई से कहा था.

वहीं प्रशासनिक समिति की दूसरी सदस्य डायना इडुज्ली ने इस मामले को बीसीसीआई की लीगल सेल के पास भेज दिया गया था. आपकों बता दें, कि हार्दिक पांड्या के कॉमेंट्स की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई थी. हार्दिक पांड्या ने ट्विटर पर मांफी भी मांगी थी.

केट प्रशासनिक समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा था, कि “मैं हार्दिक पांड्या की टिप्पणीयों से संतुष्ट नहीं हूँ. मैंने दो वनडे मैचों के लिए प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है. हार्दिक की टिप्पणी मूर्खतापूर्ण, भद्दी और अस्वीकार्य है. डायना जी भी दोनों की टिप्पणीयों से बहुत गुस्से में है, इसलिए उन्होंने ही दोनो खिलाड़ियों पर प्रतिबंध की मांग की थी.”

खेल की प्रतिष्ठा को पहुंचाया नुकसान  

हालाँकि, बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया था. बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा था, कि स्मिथ और वार्नर पर खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के चलते एक साल के लिए सस्पेंड किया गया था. राहुल और हार्दिक की टिप्पणीयों ने भी इस खेल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है. 

इस तरह की टिप्पणीयों का व्यापक असर पड़ सकता है. विश्व भर में मैच फिक्सिंग में शामिल संगठित माफिया ऐसे खिलाड़ियों को निशाना बना सकता है. 

आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी पहली चेतावनी खिलाडियों को ‘मोहपाश’ जैसी स्थिति से बचने के लिए देते है और कार्यक्रम में की गई टिप्पणीयों से लगता है, कि ये खिलाड़ी इसमें फंस सकते है. महिलाओं के लिए दोनों खिलाड़ियों द्वारा की गई यह टिप्पणीयां बहुत शर्मनाक है. 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post REPORTS : हार्दिक पांड्या पर दो मैच का बैन, केएल राहुल को सिर्फ चेतावनी appeared first on SportzWiki Hindi.