इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया। जोहान्सबर्ग में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान की टीम को 107 रनों से हराकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सुपड़ा साफ कर दिया है।
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को 381 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 273 रनों पर ही आल आउट हो गई। आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम ने अपने अंतिम टेस्ट मैच में दूसरी पारी में 120 रनों पर ही अपने 7 विकेट गंवा दिए। इसी जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
आपको बता दें कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीक की टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा था। उसके बाद केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदने में सफलता हासिल की। उसके बाद अंतिम टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया। अंतिम टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज को मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, ओलिवर को सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द सीरीज अवॉर्ड दिया गया। ओलिवर ने सीरीज में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सातवें स्थान पर खिसक गई।