दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों अपनी ही मेजबानी में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के साथ दो-दो हाथ कर रही है। दोनों ही टीमों के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच को भी मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।
स्लो ओवर रेट के कारण फाफ डू प्लेसीस पर लगा 1 टेस्ट का बैन
इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है लेकिन इस जीत का जश्न तब फिका पड़ गया जब आईसीसी का हंटर प्रोटियाज कप्तान फाफ डू प्लेसीस पर चला।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसीस को केपटाउन टेस्ट के दौरान बहुत ही स्लो ओवर रेट को देखते हुए आईसीसी बड़ा एक्शन लेते हुए प्लेसीस को एक टेस्ट के लिए बैन कर दिया है।
कप्तान फाफ डू प्लेसीस पर 20 फिसदी और बाकी खिलाड़ियों पर 10 फिसदी जुर्माना
केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के द्वारा बहुत ही धीमी गेंदबाजी की गई जो समय से काफी ज्यादा हो गई। इसका सबसे बड़ा कारण दक्षिण अफ्रीका के पास पेट अटैक ही था। और पेस अटैक के लिए गेंदबाजी में स्पिन के मुकाबले ज्यादा समय होता है।

ऐसे में स्लो ओवर रेट के बाद आईसीसी ने बड़ा एक्शन लेते हुए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसीस पर एक टेस्ट के बैन के साथ ही 20 फिसदी मैच फीस और बाकी खिलाड़ियों पर 10 फिसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया।
हाशिम अमला या एडियन मार्करम को बनाया जा सकता है कप्तान
दोनों ही टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 11 जनवरी को जॉहानिसबर्न में खेला जाएगा। इस मैच में फाफ डू प्लेसीस तो बैन के कारण नहीं खेलेंगे।

ऐसे में तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला या युवा बल्लेबाज एडियन मार्करम को मिल सकती है। जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post SAvsPAK- पाकिस्तान पर सीरीज जीत के बाद भी दक्षिण अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, आईसीसी ने इस कारण ने फाफ डू प्लेसीस पर लगाया 1 मैच का बैन appeared first on SportzWiki Hindi.