Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Sportzwiki Exclusive: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने विश्व कप से पहले नंबर- 4 को लेकर जताई परेशानी

मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर हैं और टेस्ट श्रृंखला में ऐतिहासिक और यादगार जीत दर्ज करने के बाद अब विराट एंड कंपनी की निगाहें ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर एकदिवसीय सीरीज जीतने पर लगी हुई है. बीते दिन मंगलवार, 15 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला गया. एडिलेड एकदिवसीय को टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीतकर अपने नाम किया.

जीत के अलसी सूत्रधार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे. कल एक बार फिर से एमएस धोनी ने अपनी अद्दभुत पारी से देश का नाम रोशन कर दिया. धोनी ने 54 गेंदों के भीतर 55 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम इंडिया को मैच जीतना में सबसे अहम भूमिका निभाई. यह धोनी की पारी का ही नतीजा हैं, कि टीम इंडिया एडिलेड में सीरीज बराबर करने में कामयाब रही.

एडिलेड एकदिवसीय में मिली शानदार जीत के बाद Sportzwiki से Gautam Chauhan ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया से ख़ास बातचीत की…


गौतम चौहान : एमएस धोनी की पहले मैच और दूसरे मैच की पारी में आपको क्या फर्क नजर आया ?

विजय धहिया : मेरे हिसाब से दोनों मैचों की परिस्तिथियां काफी अलग थी. एडिलेड में आपको शिखर धवन और रोहित शर्मा ने एक अच्छी शुरुआत दिलाई, जबकि सिडनी वनडे में एमएस धोनी ने अपनी बल्लेबाजी में काफी ले लिया था और इसी कारण टीम इंडिया जीत से दूर रह गयी. इस बार धोनी थोड़ा समय लेने लगे थे, लेकिन उस बीच विराट कोहली और दिनेश कार्तिक ने पारी को संभाले रखा.

जब धोनी के 38 के स्कोर पर खेल रहे थे, तब तक उन्होंने अपनी पारी में मात्र एक ही छक्का लगाया था, लेकिन वह लगातार एक-एक, दो-दो रन निकल रहे थे. यही एक कारण था, कि अस्किंग रन रेट टीम इंडिया के ऊपर हावी नहीं हुआ. एमएस धोनी ने टीम पर दबाव नहीं आने दिया और दिनेश कार्तिक के साथ उनकी 50 से अधिक रनों की साझेदारी भी बेहतरीन रही. दिनेश कार्तिक की पारी ने भी एक बड़ा किरदार अदा किया. मैं तो यह कहूँगा, कि एमएस धोनी आपको दस से आठ बारी ऐसे मुकाबले आपको जीतकर देगे.


(Photo by : Getty Images)

गौतम चौहान : अम्बाती रायडू ने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से कुछ खास प्रभावित नहीं किया हैं. आईपीएल और उपमहाद्वीप की टीमों के खिलाफ उनके प्रदर्शन को हटा दें, तो उन्होंने अभी तक कुछ खास नहीं किया. क्या वह वाकई में विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नंबर- 4 के लिए एक उचित विकल्प है?

विजय धहिया : मेरे ऐसा मानना हैं, कि अभी भी हमारे पास विकल्प है. हाल के समय में ही भारतीय क्रिकेट टीम में बड़े ही अजीब निर्णय देखने को मिला हैं, जो मेरी समझ से बिलकुल परे हैं. अगर हम पीछे मुड़कर देखे तो हम पायेगे, कि रायडू को टीम इंडिया में जगह सिर्फ आईपीएल में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखकर दी गयी थी. आईपीएल में अम्बाती रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ज्यादातर मुकाबलों में पारी की शुरुआत की थी. ओपनिंग करने और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने दोनों में ही एक बड़ा फर्क है.

मनीष पांडे ने भी नंबर- 4 पर काफी समय तक खेला, लेकिन वह इस क्रम के लिए अपनी जगह पक्की ना कर सके. मेरे अनुसार केदार जाधव नंबर- 4 के लिए सबसे बढ़िया विकल्प हो सकते हैं और इतना ही नहीं वह अपनी गेंदबाजी से भी टीम इंडिया के लिए फायदेमंद साबित हो सकते है.


(Image Credit By : Getty Image)

गौतम चौहान : एडिलेड वनडे के बाद टीम इंडिया के लिए सबसे बढ़िया बात भुवनेश्वर कुमार की वापसी रही. भुवनेश्वर ने चार विकेट हासिल किये, उनके इस प्रदर्शन से उनको कितना फायदा मिला होगा?

विजय धहिया : मैंने भुवनेश्वर कुमार का स्टेटमेंट पढ़ा था, जिसमें वह यह कह रहे थे कि लगातार ना खेलने से उनके प्रदर्शन पर फर्क पड़ा. उनको ले पाने के लिए थोड़ा समय लग जाता है और पहले हम सब यह देख चुके है. जब तक आपके पास भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी है,  तब तक आप हमेशा मैच में बने हुए हो. भुवनेश्वर कुमार एक छोर से अकेले पड़ जाते हैं. दूसरे छोर से भी उनको साथ मिलना जरुरी हैं. जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जब साथ में गेंदबाजी करते हैं, तो विपक्षी टीम में अलग ही खोफ रहता है.

भुवनेश्वर ने एडिलेड में अपना पहला स्पैल बेहद ही कमाल का डाला. उन्होंने ना सिर्फ कम रन दिए, बल्कि एरोन फिंच की एक किमती विकेट भी लेने में सफल हुए. डेथ ओवर के दौरान भी उन्होंने दो अहम विकेट (शॉन मार्श और ग्लेन मैक्सवेल) हासिल किये. जब भी कोई बल्लेबाज भुवनेश्वर के खिलाफ अटैकिंग बल्लेबाजी के लिए जाते है, तब भुवि के पास उनको चलता करना का सबसे बढ़िया मौका रहता है.


अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post Sportzwiki Exclusive: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने विश्व कप से पहले नंबर- 4 को लेकर जताई परेशानी appeared first on SportzWiki Hindi.