Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Statistical Preview: SCG Test: चौथे टेस्ट में बन सकते हैं ये 9 रिकॉर्ड, विराट के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

एडिलेड और मेलबर्न टेस्ट मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले सातवे आसमान पर हैं. दोनों देशो के बीच बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का अंतिम टेस्ट मैच गुरुवार, 1 जनवरी से सिडनी के मैदान पर खेला जायेगा. जहाँ विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर टेस्ट सीरीज जीतने के नेक इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी, वही मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम की नजरे चौथा टेस्ट जीतकर सीरीज ड्रा कराने पर रहेगी.

इस लेख के माध्यम से हम आपको उन चुनिन्दा रिकार्ड्स और आंकड़ो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिडनी टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिल सकते हैं.

Image Credit : BCCI Twitter

आइये डालते हैं, एक नजर अंतिम टेस्ट मैच में बनने वाले कुछ अहम रिकार्ड्स पर : 

~ सिडनी में खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट मैच में अगर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मात्र 11 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 19 हजार रन पूरे कर लेगे. यह कीर्तिमान स्थापित करने वाले विराट देश के तीसरे और विश्व के 12वें खिलाड़ी बन जायेगे. अभी तक विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 18,989 रन बना चुके हैं.

~ टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे अगर चौथे टेस्ट मैच में 12 चौके लगाने में कामयाब हुए तो, टेस्ट क्रिकेट में अपने 400 चौके पूरे कर लेगे.

~ ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अगर अंतिम टेस्ट मैच में आठ विकेट हासिल कर लेते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट के आंकड़े को छु लेगे. अभी तक खेले अपने 65 टेस्ट मैचों में अश्विन 342 विकेट अपने नाम दर्ज करा चुके हैं.

Image Credit : Getty Images

~ आर अश्विन के साथ साथ भारतीय टीम के दूसरे मुख्य स्पिन गेंदबाज रविन्द्र जडेजा के पास भी एक बड़ा इतिहास रचने का शानदार मौका रहेगा. दरअसल अभी तक देश के लिए खेले कुल 40 टेस्ट मैचों में सर जडेजा 190 विकेट अर्जित कर चुके हैं और सिडनी में अगर रविन्द्र जडेजा दोनों पारियों में मिलकर 10 विकेट हासिल कर लेते हैं, तो इस प्रारूप में अपने 200 विकेट पूरे कर लेगे.

~ मेलबर्न टेस्ट की जीत के सबसे बड़े हीरो जसप्रीत बुमराह के पास भी अंतिम टेस्ट मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का अवसर रहेगा. लाजवाब फॉर्म से गुजर रहे जसप्रीत बुमराह अगर आखिरी टेस्ट मैच के दौरान दो विकेट लेने में सफल हो जाते हैं, टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले 50 विकेट पूरे कर लेगे.

~ टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं. अभी तक इस टेस्ट सीरीज में कुल 14 विकेट अपने नाम कर चुके मो. शमी अगर सिडनी में आठ विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो भारतीय टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे कर लेगे.

Image Credit : Getty Images

~ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में दो बेहतरीन शतक लगा चुके भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा अगर अंतिम टेस्ट मैच में 16 रन बनाने में कामयाबी हासिल कर पाते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक रन बनाने के मामले में 11वें स्थान पर आ जायेगे. इस मामले में वह पूर्व भारतीय कप्तान और महान कपिल देव (5,248) को पीछे छोड़ देगे. पुजारा अभी तक देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 5,233 रन बना चुके हैं.

~ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पैन अगर भारत के लिए सिडनी में 66 रन बना पाते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लेगे. अभी तक खेले अपने 18 टेस्ट मुकाबलों में पैन 934 रन बना चुके हैं.

~ रफ़्तार के लिए मशहुर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के पास भी एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का बड़ा मौका रहेगा. सिडनी में अगर स्टार्क दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त हासिल कर पाते हैं, तो टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लेगे.

Image Credit : Getty Images

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post Statistical Preview: SCG Test: चौथे टेस्ट में बन सकते हैं ये 9 रिकॉर्ड, विराट के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.