सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत की टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की है. वहीं पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम बिना विकेट खोये 24 रन बना चुकी है.
सिडनी में खेले जा रहे इस चौथे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है और आज उन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर आज के दिन बने रिकार्ड्स पर :
1. ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आज दूसरा शतक लगाया है. इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी शतक बनाया था.
2. ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बने है. भारतीय विकेटकीपर द्वारा पिछला उच्चतम स्कोर फारूख इंजीनियर का था. उन्होंने 1967 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 रन बनाए थे. ऋषभ पंत के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.
3. ऋषभ पंत ने 159 नाबाद रन की पारी खेली है. उन्होंने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एशिया के बाहर सबसे ज्यादा रन की पारी के रिकॉर्ड के मामले में मुशफिकुर रहीम की बराबरी कर ली है. रहीम ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2017 में 159 रन की पारी खेली थी.

4. भारत ने आज अपनी पहली पारी 622 रन पर घोषित की है. यह भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था. इससे पहले साल 2004 में भारत ने 705 रन पर अपनी पारी घोषित की थी.
5. ऑस्ट्रेलिया की धरती में पहली बार ऐसा हुआ है, कि मेहमान टीम ने लगातार तीसरी बार अपनी पारी घोषित की हो.
6. भारतीय टीम ने आज 622 रन पर अपनी पारी घोषित की थी. SENA देशों में 9 साल बाद भारत ने 500 से ज्यादा रन बनाये. इससे पहले साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 500 से ज्यादा रन बनाये थे.

7. नाथन लियोन ने भारत के खिलाफ अपने घर पर 50 से ज्यादा विकेट हासिल कर लिए है. मुथैया मुरलीधरन के बाद वह दूसरे जिन्होंने भारत के खिलाफ अपने घर पर 50 से ज्यादा विकेट हासिल किये है.
8. ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया में सचिन के बाद शतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने है. सचिन ने 18 साल की उम्र में भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाया था. वहीं ऋषभ पंत ने 21 साल की उम्र में शतक लगा दिया है.
9. नाथन लियोन ने इस मैच की पहली पारी में 57.2 ओवर की गेंदबाजी की, इससे पहले कभी भी उन्होंने इतने ज्यादा ओवर नहीं कराये है.
10. रविन्द्र जडेजा ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 10वां अर्धशतक लगाया.
11. एशिया के बाहर शतक लगाने वाले ऋषभ पंत चौथे खिलाड़ी बने है. उनसे पहले विजय मांजरेकर, अजय रात्रा और रिद्धिमान साहा एशिया के बाहर भारत के लिए शतक लगा चुके है.
12. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत (159*) दूसरे विकेटकीपर बने है. उनसे पहले एबी डीविलियर्स ने विकेटकीपर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया की धरती में 169 रन की पारी खेली.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS : दूसरे दिन बने कुल 12 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत appeared first on SportzWiki Hindi.