Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : तीसरे दिन के खेल में बने 7 रिकॉर्ड, कुलदीप यादव ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

सिडनी में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारत की टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की थी. वहीं तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए है.

सिडनी में खेले जा रहे इस चौथे टेस्ट के तीसरे दिन के खेल में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है और आज उन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर तीसरे दिन बने रिकार्ड्स पर :

1. कुलदीप यादव ने आज 71 रन खर्च करके 3 विकेट हासिल किये. यह उनका एशिया के बाहर सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन है.

2. मार्क्स हैरिस ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक बनाया है.

3. मार्क्स हैरिस ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है. उन्होंने आज 79 रन की पारी खेली.

4. मार्क्स हैरिस ने आज ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज में सबसे बड़ी 79 रन की पारी खेली. उनसे बड़ी पारी इस सीरीज में किसी भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी है.

5. मार्क्स हैरिस अपनी 79 रन की पारी के साथ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गये है. उन्होंने इस सीरीज में 36.57 की औसत से 256 रन बना लिए है. उनके बाद ट्रेविस हैड का नंबर आता है. जिन्होंने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए 237 रन बनाये है.

6. आज सीरीज में पहली बार बैड लाइट के चलते दिन का खेल समाप्त करना पड़ा है. इससे पहले इस सीरीज में किसी भी दिन बैड लाइट के चलते दिन का खेल नहीं रुका था.

Sydney Test: Australia crush 236/6 at third day

7. आज ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबूसेन ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी की, साल 2017 से नंबर-3 की पोजीशन पर ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे राईट हैंड के बल्लेबाज ने खेला. इससे पहले साल 2018 के आबुधाबी टेस्ट मैच में पीटर सिडल ने बतौर राईट हैंड के बल्लेबाज के रूप में खेला था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS : तीसरे दिन के खेल में बने 7 रिकॉर्ड, कुलदीप यादव ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.