Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: AUSvsIND : पहले दिन के खेल में बने 10 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए है. सिडनी में खेले जा रहे इस चौथे टेस्ट के पहले दिन के खेल में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है और आज उन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.

 

आइये डालते है एक नजर आज के दिन बने रिकार्ड्स पर : 

1. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आज 12 रन बनाते ही अपने 19000 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बना लिए है.

2. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के तीसरे ऐसे बल्लेबाज है. जिन्होंने 19000 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाये है. उनसे पहले सचिन  तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 19000 रन बना पाये है.

3. विराट कोहली ने 399 पारियों में अपने 19000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाये. उनसे पहले सबसे तेज 19000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन ने अपने 19000 रन 432 पारियों में बनाये थे.

4. चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया की धरती में एक हजार से ज्यादा खेलने वाला पांचवे भारतीय बन गये है. उनसे पहले विजय मांजरेकर, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया की धरती पर किसी एक सीरीज में 1000 से ज्यादा गेंदे खेल पाये थे.

5. मयंक अग्रवाल ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया.

6. चेतेश्वर पुजारा ने आज अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 18वां शतक लगाया.

7. चेतेश्वर पुजारा ने तीसरी बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाये है. वह मैथ्यु हेडन और सचिन तेंदुलकर के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने है. पुजारा ने (2012/13, 2016/17, 2018/19) में 400 से ज्यादा रन बनाये है.

8. चेतेश्वर पुजारा इस सीरीज में कुल तीन शतक लगा चुके है. उनसे ज्यादा 4 शतक किसी एक सीरीज में विराट कोहली ने साल 2014-15 की सीरीज में लगाये थे.

9. चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज से पहले किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 की सीरीज में बनाये थे. उन्होंने उस सीरीज में कुल 438 रन बनाये थे, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने अपने ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

10. चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज में अपना सबसे तेज शतक लगाया. यह शतक उन्होंने 199 गेंदों में लगाया. एडिलेड में उन्होंने 231 और मेलबर्न में 280 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS: AUSvsIND : पहले दिन के खेल में बने 10 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.