Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : AUSvsIND: सीरीज जीत के साथ तीसरे वनडे में बने कुल 14 रिकॉर्ड, SENA देश में ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच भारत की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 7 विकेट से जीत लिया और साथ ही तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया है.

सीरीज के इस तीसरे वनडे मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच में बने शानदार रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. युजवेंद्र चहल ने आज 42 रन देकर 6 विकेट हासिल किये. यह उनके वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं.

2. युजवेंद्र चहल ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का दूसरा फाइव विकेट हॉल हासिल किया. इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी साल 2018 में चहल ने फाइव विकेट हॉल हासिल किया था.

3. युजवेंद्र चहल दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं. जिन्होंने वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में 6 विकेट हॉल हासिल किया है. उनसे पहले श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने भी वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में 6 विकेट हॉल हासिल किया हुआ है.

4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट हासिल करने वाले युजवेंद्र चहल तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं. उनसे पहले अजीत अगरकर और मुरली कार्तिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट हासिल किये थे.

5. ऑस्ट्रेलिया की धरती में 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले युजवेंद्र चहल 8वें खिलाड़ी बने हैं.

6. युजवेंद्र चहल पहले ऐसे स्पिनर बने है. जिन्होंने देश के बाहर दो फाइव विकेट हॉल हासिल करने की उपलब्धि हासिल की है.

7. एमएस धोनी ने आज शॉन मार्श को स्टंपिंग आउट किया था. उनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह 17वीं स्टंपिंग थी. धोनी ने सबसे ज्यादा श्रीलंका के खिलाफ 24 स्टंपिंग की हुई है.

8. शॉन मार्श ने अबतक कुल 60 वनडे पारियां खेली है. जिसमे वह छठी बार स्टंपिंग आउट हुए है. उनसे ज्यादा स्टंपिंग आउट होने का प्रतिशत सिर्फ नासिर हुसैन का है. जो 77 वनडे पारियों में कुल 8 बार स्टंपिंग आउट हुए थे.

9. ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने आज अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया.

10. एमएस धोनी ने आज अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 70वां अर्धशतक लगाया.

11. एमएस धोनी ने तीसरी बार तीन लगातार अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2011 और न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2014 में तीन लगातार अर्धशतक लगाये हैं.

12. ऑस्ट्रेलिया की धरती में भारतीय टीम ने पहली बार किसी द्विपक्षीय सीरीज को अपने नाम किया है.

13. भारतीय टीम ने सीरीज जीतने के साथ ही सभी SENA देशों में सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी बना दिया है.

14. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी केदार जाधव ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का चौथा अर्धशतक लगाया.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post STATS : AUSvsIND: सीरीज जीत के साथ तीसरे वनडे में बने कुल 14 रिकॉर्ड, SENA देश में ऐसा करने वाला पहला देश बना भारत appeared first on SportzWiki Hindi.