भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच सिडनी में खेला गया, लेकिन यह मैच बारिश और खराब रौशनी से प्रभावित रहा और अंत में इस मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया है. इस ड्रा मैच के साथ ही भारतीय टीम ने यह सीरीज 2-1 से जीत ली है.
इस मैच में भारत की टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बनाकर घोषित की थी. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 300 रन पर ही आउट हो गई.
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम फॉलोऑन खेल रही थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोये 6 रन बना लिए थे. तभी मैच को बारिश और खराब रौशनी के कारण रद्द कर दिया गया था. इस पूरे मैच के दौरान कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने है और आज उन्ही रिकार्ड्स को हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.
आइये डालते है एक नजर सिडनी टेस्ट में बने आंकड़ो पर :

1. भारतीय टीम ने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज जीती है.
2. भारतीय टीम पांचवा ऐसा देश बना है. जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज जीती है. भारत से पहले इंग्लैंड की टीम 13 बार, वेस्टइंडीज 4 बार, साउथ अफ्रीका 3 बार और न्यूजीलैंड ने एक बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में टेस्ट सीरीज जीती है.
3. ऑस्ट्रेलिया की धरती में चेतेश्वर पुजारा ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ जीतने वाले पांचवे खिलाड़ी बने है. उनसे पहले के श्रीकांत, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ऑस्ट्रेलिया की धरती में ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ जीत चुके है.
4. विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में घर से बाहर चौथी टेस्ट सीरीज जीती है. उन्होंने सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है. गांगुली ने भी घर से बाहर भारत के लिए अपनी कप्तानी में चार टेस्ट सीरीज जीती थी.
5. SENA देशों में भारतीय टीम की यह छठी टेस्ट सीरीज जीत थी. इससे पहले भारत ने 3 बार इंग्लैंड और 2 बार न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी.

6. चेतेश्वर पुजारा ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक लगाया था. यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का 18वां शतक था.
7. मयंक अग्रवाल ने इस टेस्ट की पहली पारी में अपने क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया था.
8. ऋषभ पंत ने इस टेस्ट की पहली पारी में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा शतक लगाया है. इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी शतक बनाया था.
9. एशिया के बाहर शतक लगाने वाले ऋषभ पंत चौथे विकेटकीपर बने है. उनसे पहले विजय मांजरेकर, अजय रात्रा और रिद्धिमान साहा एशिया के बाहर भारत के लिए शतक लगा चुके है.

10. रविन्द्र जडेजा ने इस टेस्ट की पहली पारी में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 10वां अर्धशतक लगाया.
11. मार्कस हैरिस ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया.
12. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच की पहली पारी में मात्र 12 रन बनाते ही अपने 19000 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए थे.
13. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत (159*) दूसरे विकेटकीपर बने है. उनसे पहले एबी डीविलियर्स ने विकेटकीपर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया की धरती में 169 रन की पारी खेली.
14. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भारत के तीसरे ऐसे बल्लेबाज है. जिन्होंने 19000 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाये है. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 19000 रन बना पाये है.
15. विराट कोहली ने 399 पारियों में अपने 19000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाये. उनसे पहले सबसे तेज 19000 रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन ने अपने 19000 रन 432 पारियों में बनाये थे.

16. चेतेश्वर पुजारा ने इस सीरीज से पहले किसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के खिलाफ साल 2012 की सीरीज में बनाये थे. उन्होंने उस सीरीज में कुल 438 रन बनाये थे, लेकिन इस सीरीज में उन्होंने अपने ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पुजारा ने इस सीरीज में कुल 521 रन बनाये.
17. भारत ने अपनी पहली पारी 622 रन पर घोषित की थी. यह भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था. इससे पहले साल 2004 में भारत ने 705 रन पर अपनी पारी घोषित की थी.
18. भारतीय टीम ने 22 रन पर अपनी पारी घोषित की थी. SENA देशों में 9 साल बाद भारत ने 500 से ज्यादा रन बनाये. इससे पहले साल 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 500 से ज्यादा रन बनाये थे.
19. नाथन लियोन ने भारत के खिलाफ अपने घर पर 50 से ज्यादा विकेट हासिल कर लिए है. मुथैया मुरलीधरन के बाद वह दूसरे जिन्होंने भारत के खिलाफ अपने घर पर 50 से ज्यादा विकेट हासिल किये है.

20. नाथन लियोन ने इस मैच की पहली पारी में 57.2 ओवर की गेंदबाजी की, इससे पहले कभी भी उन्होंने इतने ज्यादा ओवर नहीं कराये है.
21. कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में कुल 5 विकेट हासिल किये थे. यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का यह दूसरा फाइव विकेट हॉल था.
22. कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 99 रन खर्च करके 5 विकेट हासिल किये थे. यह उनका एशिया के बाहर सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन है.
23. कुलदीप यादव पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बने है. जिन्होंने एशिया के बाहर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में फाइव विकेट हॉल हासिल किया है.
24. पिछले 30 सालों में पहली बार आस्ट्रेलियाई टीम को ऑस्ट्रेलिया की धरती में फॉलोऑन मिला है. इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में ही साल 1988 में ऑस्ट्रेलिया की टीम को फॉलोऑन दिया था.
25. भारत की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 33 साल बाद फॉलोऑन दिया है. आखिरी बार 1986 में फॉलोऑन दिया था. कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1986 में सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम को फॉलोऑन दिया था.

26. ऑस्ट्रेलिया की टीम को आखिरी बार इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर साल 2005 में फॉलोऑन दिया था. 14 साल के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक बार फिर दुनिया के किसी भी मैदान पर फॉलोऑन मिला है.
27. भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर पहली पारी के आधार पर 322 रन की बढ़त बनाई. SENA देशों में भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी पारी की लीड थी. इससे पहले पहली पारी के आधार पर भारत को इंग्लैंड में 355 रन की बढ़त हासिल हुई थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS : AUSvsIND : भारत की सीरीज जीत में बने 5 या 10 नहीं बल्कि कुल 27 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत appeared first on SportzWiki Hindi.