Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : NZvsIND : तीसरे वनडे में बने 10 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बने रोहित शर्मा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच माउंट मांग्लुई के बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को भारत की टीम ने 90 रन के अंतर से जीत लिया है.

सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच में बने शानदार रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. रोहित शर्मा ने आज 87 रन की पारी खेली है. वह गणतंत्र दिवस के ख़ास मौके पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए है. रोहित शर्मा ने सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ा है. सुनील गावस्कर ने साल 1986 में गणतंत्र दिवस के ख़ास मौके पर 77 रन की पारी खेली थी.

2. रोहित और धवन की जोड़ी ने ने पहले विकेट के लिए 154 रन की शानदार साझेदारी की, यह दोनों के बीच 14वीं शतकीय साझेदारी थी. शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने सचिन और सहवाग की ओपनिंग जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा है. सचिन और सहवाग ने भारतीय टीम के लिए कुल 13 शतकीय साझेदारी की हुई थी.

3. रोहित शर्मा ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का 38वां अर्धशतक लगाया.

4. शिखर धवन ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का 27वां अर्धशतक लगाया.

5. एमएस धोनी ने आज 48 रन की पारी खेली. न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार 7 पारियों से धोनी ने 40 या उससे ज्यादा रन बनाये हैं.

6. भारत से बाहर रोहित शर्मा और शिखर धवन की 10वीं शतकीय साझेदारी है. इस जोड़ी से ज्यादा भारत से बाहर सचिन और सौरव की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी की है. सौरव-सचिन की जोड़ी ने भारत से बाहर कुल 18 साझेदारी की हुई है.

7. न्यूजीलैंड की धरती में शिखर धवन और रोहित शर्मा की यह दूसरी शतकीय साझेदारी थी.

8. आज रोहित शर्मा ने साल 2013 से अबतक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में अपने 300 छक्के पूरे किये. ऐसा करने वाले रोहित शर्मा दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं.

9. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पिछली तीन पारियों से 40 से ऊपर रन बना रहे हैं, लेकिन इसे अर्धशतक में तब्दील नहीं कर पा रहे हैं.

10. भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने आज अपना पांचवा 4 विकेट हॉल हासिल किया है. भारत के लिए सबसे ज्यादा दस 4  विकेट हॉल अनिल कुंबले ने हासिल किये है.

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS : NZvsIND : तीसरे वनडे में बने 10 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बने रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.