Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS : NZvsIND : पहले वनडे में बने कुल 11 रिकॉर्ड, भारत ने तोड़ा अपने नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच नेपियर के मैक्लीन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को भारत की टीम ने 8 विकेट से जीत लिया है.

सीरीज के इस पहले वनडे मैच में कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बने हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में इस मैच में बने शानदार रिकॉर्ड के बारे में ही बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर आज के मैच में बने आंकड़ो पर :

1. भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की धरती में पिछले 6 मैचों से हार रही थी, लेकिन भारतीय टीम ने आज जीत हासिल कर अपनी हार का यह सिलसिला तोड़ दिया है.

2. मोहम्मद शमी ने आज अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 100 विकेट हासिल किये हैं.

3. मोहम्मद शमी भारत के सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है. उन्होंने मात्र 56 मैचों में 100 विकेट हासिल किये है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड इरफ़ान पठान 59 मैच के नाम था.

4. शिखर धवन ने आज अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 5000 रन पूरे कर लिए है. वह भारत के लिए 5000 वनडे रन बनाने वाले 13वें बल्लेबाज बने है.

5. शिखर धवन ने अपने 5000 वनडे रन 118 पारियों में बनाये हैं. उनसे तेज 5000 वनडे रन हाशिम अमला ने 101 पारियों में व विवियन रिचर्ड्स और विराट कोहली ने 114-114 पारियों में बनाये हैं.

6. न्यूजीलैंड की टीम आज मात्र 157 रन पर आउट हो गई. अपने घर पर न्यूजीलैंड की टीम का भारत के खिलाफ यह दूसरा सबसे कम रन का स्कोर था. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम 1994 में आकलैंड के मैदान पर मात्र 142 रन पर आउट हो गई थी.

7. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलयमसन ने आज अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 29वां अर्धशतक लगाया.

8. केन विलयमसन ने भारत के खिलाफ अपनी ही धरती पर आज लगातार छठा अर्धशतक लगाया है.

 

 

 

9. कुलदीप यादव 7 टेस्ट प्लेइंग देशों के खिलाफ 3 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है. कुलदीप ने वेस्टइंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड सभी के खिलाफ 3 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने का कारनामा कर लिया है.

10. शिखर धवन ने आज अपने वनडे क्रिकेट करियर का 26वां अर्धशतक लगाया.

11. विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले पर ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है. ब्रायन लारा ने 299 वनडे मैचों में 10405 रन बनाये हुए हैं. वहीं विराट कोहली ने 220 वनडे मैचों में 10430 रन बना चुके हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS : NZvsIND : पहले वनडे में बने कुल 11 रिकॉर्ड, भारत ने तोड़ा अपने नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.