भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा वनडे मैच 18 जनवरी शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं.
इस तीसरे वनडे मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बना सकते है.

आइये डालते हैं एक नजर एडिलेड वनडे में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर :
1. भारतीय टीम ने आजतक ऑस्ट्रेलिया की धरती में कोई भी वनडे बाईलेट्रल सीरीज नहीं जीती है. भारत के पास पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती में वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा.
2. भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया की धरती में वनडे सीरीज जीत लेगी, तो भारतीय टीम सभी SENA देशों में वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बना देगी.
3. ऑलराउंडर विजय शंकर को इस मैच में अपने डेब्यू का मौका मिल सकता है. वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले 226वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

4. शिखर धवन अगर इस मैच में 33 रन और बना लेंगे, तो वह भारतीय टीम के लिए 5000 रन बनाने वाले 13वें खिलाड़ी बन जायेंगे.
5. रविन्द्र जडेजा अगर इस मैच में 10 रन बना लेंगे, तो वह भारतीय टीम के लिए 2000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे.
6. मात्र 2 रन बनाते ही एरोन फिंच, स्टीवन स्मिथ को रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. फिंच के जहां अबतक 3430 रन है. वहीं स्टीवन स्मिथ के नाम 3431 वनडे रन है.

7. पहले फील्डिंग करते हुए विराट कोहली अगर एक और शतक लगा देंगे, तो वह फील्डिंग करते हुए सबसे ज्यादा 40 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. टेस्ट और वनडे क्रिकेट दोनों में मिलाकर विराट कोहली ने पहले फील्डिंग करते हुए 39 शतक लगा दिए है. सचिन तेंदुलकर ने भी पहले फील्डिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 39 शतक लगाये हुए है.
8. रोहित शर्मा के पास शतक लगाकर सौरव गांगुली के 22 शतक को पीछे छोड़ने का मौका होगा. वह शतक लगाते ही भारत के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे.

9. रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम के लिए अबतक 171 विकेट हासिल कर चुके है. अगर वह मेलबर्न वनडे में 3 विकेट और हासिल कर लेंगे, तो वह इरफ़ान पठान 173 विकेट को पीछे छोड़ भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर 8वें स्थान पर आ जायेंगे.
10. मोहम्मद शमी अपने 100 वनडे विकेट से मात्र 3 विकेट पीछे हैं. इस मैच में उनके पास भी 100 विकेट हासिल करने का मौका होगा.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS PREVIEW : तीसरे वनडे में टूट सकते हैं ये 10 रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले विश्व के एकलौते खिलाड़ी बन सकते हैं विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.