Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS PREVIEW : दूसरे वनडे में बन सकते है यह 8 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के पास रहेगा सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ने का सबसे बढ़िया मौका

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 15 जनवरी मंगलवार को एडिलेड क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना हैं.

इस दूसरे वनडे मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बना सकते है.

आइये डालते हैं एक नजर एडिलेड वनडे में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर :

1. शिखर धवन अगर इस मैच में 65 रन और बना लेंगे, तो वह भारतीय टीम के लिए 5000 रन बनाने वाले 13वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

2. रविन्द्र जडेजा अगर इस मैच में 10 रन बना लेंगे, तो वह भारतीय टीम के लिए 2000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे.

3. अगर रोहित शर्मा एडिलेड वनडे में भी शतक लगा देंगे, तो वह सौरव गांगुली को पीछे छोड़ भारत के तीसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे.

4. अगर रोहित शर्मा एडिलेड वनडे में भी शतक लगा देंगे, तो वह 22 से ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के 9वें बल्लेबाज बन जायेंगे.

5. अगर रोहित शर्मा एडिलेड में अर्धशतक लगा देंगे, तो वह सहवाग के 37 अर्धशतक को पीछे छोड़ भारत के 8वें सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे.

6. रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम के लिए अबतक 170 विकेट हासिल कर चुके है. अगर वह एडिलेड वनडे में 4 विकेट और हासिल कर लेंगे, तो वह इरफ़ान पठान 173 विकेट को पीछे छोड़ भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर 8वें स्थान पर आ जायेंगे.

7. मोहम्मद शमी अपने 100 वनडे विकेट से मात्र 6 विकेट पीछे हैं. इस मैच में उनके पास भी 100 विकेट हासिल करने का मौका होगा.

8. मात्र 8 रन बनाते ही एरोन फिंच, स्टीवन स्मिथ को रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. फिंच के जहां अबतक 3424 रन है. वहीं स्टीवन स्मिथ के नाम 3431 वनडे रन है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post STATS PREVIEW : दूसरे वनडे में बन सकते है यह 8 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के पास रहेगा सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ने का सबसे बढ़िया मौका appeared first on SportzWiki Hindi.