भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच 26 जनवरी शनिवार को बे ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
सीरीज के इस दूसरे वनडे मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपको अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बना सकते है.
आइये डालते हैं एक नजर में बे ओवल वनडे में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर :

1. केन विलयमसन अगर इस मैच में 4 चौके लगा देंगे, तो वह न्यूजीलैंड के लिए 500 चौके लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन जायेंगे.
2. युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को इस मैच में अपने डेब्यू का मौका मिल सकता है. वह भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू करने वाले 227वें खिलाड़ी बन सकते हैं.
3. पहले फील्डिंग करते हुए विराट कोहली अगर एक और शतक लगा देंगे, तो वह फील्डिंग करते हुए सबसे ज्यादा 40 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे. टेस्ट और वनडे क्रिकेट दोनों में मिलाकर विराट कोहली ने पहले फील्डिंग करते हुए 39 शतक लगा दिए है. सचिन तेंदुलकर ने भी पहले फील्डिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 39 शतक लगाये हुए है.

4. रविन्द्र जडेजा अगर इस मैच में 10 रन बना लेंगे, तो वह भारतीय टीम के लिए 2000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे.
5. रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम के लिए अबतक 171 विकेट हासिल कर चुके है. अगर वह इस मैच में 3 विकेट और हासिल कर लेंगे, तो वह इरफ़ान पठान 173 विकेट को पीछे छोड़ भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर 8वें स्थान पर आ जायेंगे.
6. रोहित शर्मा के पास शतक लगाकर सौरव गांगुली के 22 शतक को पीछे छोड़ने का मौका होगा. वह शतक लगाते ही भारत के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे.

7. केन विलयमसन के पास अपनी ही धरती पर भारत के खिलाफ लगातार 7वां अर्धशतक लगाने का मौका होगा.
8. इस मैच में 65 रन बनाते ही केदार जाधव भारत के लिए अपने 1000 वनडे रन बनाने वाले 37वें खिलाड़ी बन जायेंगे.
9. अंबाती रायडू अगर इस मैच में 16 रन बना लेते हैं, तो वह भारत के लिए अपने 1500 वनडे रन बनाने वाले 31वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS PREVIEW : सिर्फ एक शतक लगाने के साथ ही विश्व क्रिकेट में ऐसा करने वाले एकलौते बल्लेबाज बन जायेगे विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.