Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

STATS: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गये अभी तक के एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास के हर एक प्रमुख आंकड़े पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला के तुरंत बाद दोनों देशों के बीच एक बेहद ही रोमांचक एकदिवसीय सीरीज का आगाज होने वाला हैं. दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी. जिसका आगाज शनिवार, 12 जनवरी को सिडनी के मैदान से होगा.

ट्वेंटी – 20 श्रृंखला और टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम से वनडे श्रृंखला के दौरान भी खेल प्रेमियों को शानदार खेल की पूरी उम्मीद रहेगी. चूँकि बहुत ही जल्द ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का आगाज होने वाला हैं, तो अब क्रिकेट के गलियारों में दोनों देशों के अभी तक के पुराने आंकड़े काफी चर्चा बटौर रहे हैं.

1980 में खेला गया था सबसे पहला वनडे मैच 

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच इतिहास का सबसे पहला एकदिवसीय मुकाबला सन 1980 में मेलबर्न के मैदान पर खेला गया था, जिसे भारतीय टीम 66 रनों से जीतने में सफल हुई थी. अभी तक दोनों देशों के बीच कुल 128 वनडे मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान 73 में ऑस्ट्रेलिया और 45 मुकाबलों में भारत ने जीत का स्वाद चखा हैं, वही 10 मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं.

साल 2017 में अंतिम बार ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वनडे सीरीज खेली थी. पांच मैचों की यह श्रृंखला टीम इंडिया ने विराट कोहली की अगुवाई में 4-1 से जीतकर अपने नाम की थी.

12 जनवरी से शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की श्रृंखला से पहले… आइये डालते हैं, एक नजर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गये एकदिवसीय मैचों के कुछ महत्वपूर्ण आंकड़ो पर :


(Photo by : Getty Images)

बैटिंग परफॉरमेंस :

383/6 ~ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी एकदिवसीय सीरीज का उच्चतम स्कोर. यह स्कोर टीम इंडिया ने साल 2013 में बेंगलुरु के मैदान पर बनाया था.

63 ऑल आउट ~ दोनों देशों के बीच यदि सबसे कम स्कोर की बात करे, तो 63 रन टीम इंडिया ने सन 1981 में सिडनी के मैदान पर बनाये थे.

3,077 ~ दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज हैं. सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 71 मैचों में 3,077 रन बनाये थे.

209 ~ बात अगर सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर की करे, तो इस रिकॉर्ड पर रोहित शर्मा का नाम अंकित हैं. साल 2013 के बेंगलुरु एकदिवसीय में हिटमैन के नाम से मशहुर रोहित शर्मा ने यह कीर्तिमान स्थापित किया था.

78 ~ ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एकदिवसीय क्रिटी के अभी तक इतिहास में कुल 78 शतक लग चुके हैं. इन 78 शतकों में सबसे ज्यादा 9 शतक सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज हैं.

15 ~ सबसे ज्यादा शतक की नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा अर्द्धशतक जमाने का रिकॉर्ड भी मास्टर ब्लास्टर सचिन रमेश तेंदुलकर के नाम पर ही दर्ज हैं.

58 ~ बात अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी की करे, तो इस सूची में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर आता हैं. रोहित शर्मा दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 58 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं.

491 ~ ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच किसी एक वनडे सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम पर ही दर्ज हैं. साल 2013 में खेली गयी सात वनडे मैचों की सीरीज में रोहित के बल्ले से कुल 491 रन निकले थे.


(Photo by : Getty Images)

बॉलिंग परफॉरमेंस :

55 ~ दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड ब्रेट ली के नाम पर दर्ज हैं. ब्रेट ली ने भारत के खिलाफ 32 मैचों में 55 विकेट हासिल किये हैं.

6/27 ~ बात अगर एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के प्रदर्शन की करे, तो इस मामले में मुरली कार्तिक का नाम सबसे ऊपर आता हैं. मुरली कार्तिक ने साल 2007 में यह रिकॉर्ड बनाया था.

19 ~ दोनों देशों के बीच अभी तक के इतिहास में कुल 19 बार ऐसा देखने को मिला हैं, जब गेंदबाज एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए हो. इन 19 में 4 बार यह कारनामा अकेले ब्रेट ली ने किया हैं.

14 ~ ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच किसी एक वनडे सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज की करे, तो इस मामले में मिचेल जॉनशन का नाम सामने आता हैं. मिचेल ने साल 2007-08 में खेली गयी वनडे सीरीज में कुल 14 विकेट अपने नाम किये थे.


(Photo by : Getty Images)

विकेटकीपिंग परफॉरमेंस :

79 ~ बात अगर बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने वाले खिलाड़ी की करे, तो इस रिकॉर्ड पर एडम गिलक्रिस्ट का नाम सबसे ऊपर लिखा हुआ हैं. एडम गिलक्रिस्ट ने भारत के खिलाफ बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार किये हैं. (कैच: 73, स्टंप: 6)

6 ~ वही बात अगर किसी एक वनडे मैच में सबसे सबसे अधिक शिकार की करे, तो इस मामले में भी एडम गिलक्रिस्ट का नाम चोटी पर आता हैं. साल 2007 वडोदरा और 2008 सिडनी ने गिलक्रिस्ट ने 6 शिकार किये थे.

16 ~ ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच किसी एक वनडे सीरीज में सबसे अधिक शिकार करने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर दर्ज हैं. धोनी ने 2007-08 की कॉमनवेल्थ बैंक वनडे सीरीज में (कैच: 14, स्टंप:2) कुल 16 शिकार किये थे.


(Photo by : Getty Images)

फील्डिंग परफॉरमेंस : 

31 ~ दोनों देशों के बीच एकदिवसीय श्रृंखला के इतिहास में सबसे अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज हैं.

4 ~ किसी एक वनडे में सर्वाधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड माइकल क्लार्क के नाम पर दर्ज हैं. क्लार्क ने साल 2004 के मेलबर्न वनडे में टीम इंडिया के खिलाफ चार कैच पकड़े थे.

6 ~ दोनों देशों के वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी एक सीरीज में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड एलन बॉर्डर और एंड्रू सयमोंड्स के नाम पर दर्ज हैं. एलन बॉर्डर ने सन 1985-86 बेंसोन हेजेज वर्ल्ड सीरीज और एंड्रू सयमोंड्स ने साल 2004 के TVS CUP के दौरान 6 कैच पकड़े थे.

(Photo by : Getty Images)

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post STATS: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गये अभी तक के एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास के हर एक प्रमुख आंकड़े पर एक नजर appeared first on SportzWiki Hindi.