जिसका तमाम देशवासियों को लम्बे समय से इन्तजार था, आख़िरकार वह दिन आज आ ही गया. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया के लिए खेलते हुए एकदिवसीय क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे कर लिए हैं.
जी हाँ ! एमएस धोनी ने वनडे क्रिकेट में अपने 10,000 रनों के आंकड़े को पूरा कर लिया है. आप सभी इस समय यही सोच रहे होंगे, कि यह भला कैसे संभव हैं. धोनी की दस हजार रन तो पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही पूरे हो गये थे.
बने दस हजारी

मगर यह सत्य है… दरअसल एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए वनडे में अपने 10 हजार रन आज ही पूरे किये हैं. सिडनी एकदिवसीय से पहले महेंद्र सिंह धोनी के नाम 329 एकदिवसीय मैचों में कुल 9,999 रन दर्ज थे और आज मात्र एक रन बनाने के साथ ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम सदा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है.
आप सभी को बता दें, कि साल 2006-07 में महेंद्र सिंह धोनी ने तीन वनडे मैच एशिया XI के लिए खेले थे और उस दौरान उन्होंने 174 रन भी बनाये थे. आज एक बनाने के साथ ही धोनी भारतीय टीम के लिए दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गये.
इनके क्लब में हुए शुमार

धोनी देश के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल पांचवें और बतौर विकेटकीपर सबसे पहले खिलाड़ी बने हैं. एमएस धोनी से पहले आज तक कोई भारतीय विकेटकीपर इस आंकड़े को नहीं छु पाया था.
| खिलाड़ी का नाम | मैच | वनडे रन |
| सचिन तेंदुलकर | 463 | 18,426 |
| सौरव गांगुली | 308 | 11,221 |
| राहुल द्रविड़ | 340 | 10,768 |
| विराट कोहली | 217 | 10,235 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 330 | 10,000* |
Note : इन सभी खिलाड़ियों के यह आंकड़े देश के लिए वनडे क्रिकेट खेलते हुए हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post STATS: पहला रन बनाते ही महेंद्र सिंह धोनी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय विकेटकीपर appeared first on SportzWiki Hindi.