इंटरनेट डेस्क। विराट एंड कंपनी ने बुधवार को नेपियर में खेले गए पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में मेजबान न्यूजीलैंड की टीम को आठ विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ भारतीय टीम ने इस सीरीज में 1—0 की बढ़त बना ली है।
इसी के साथ विराट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर नहीं आ रही है। क्यों कि कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैचों के अलावा टी20 श्रृंखला के लिये विश्राम देने का फैसला किया है। इसी बीच विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की कमान टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा के हाथ में रहेगी। वहीं, आपको बता दें कि विराट कोहली की जगह बीसीसीआई ने अभी तक किसी दूसरे खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है।
आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिल रही हैं कि चयन समिति और टीम प्रबंधन ने पिछले दो महीनों में कप्तान विराट कोहली के बिजी शेड्यूल को देखते हुए उन्हें आराम करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि आने वाले महीने भारतीय टीम के लिए काफी व्यस्त रहने वाले है। भारतीय खिलाड़ियों का मई से जुलाई तक होने वाले विश्व कप के लिये कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा साथ ही इससे पहले कंगारू टीम के भारत का दौरा करेगी। 24 फरवरी से शुरू होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। उसके बाद आईपीएल खेली जाएगी। इसलिए भारतीय टीम का आने वाला समय बहुत बिजी रहेगा। आपको बता दें कि विराट कोहली की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने कंगारू धरती पर करीब 71 साल बाद हाल ही में टेस्ट सीरीज जीती है। उसके बाद उसी की धरती पर वनडे में भी कंगारूओं को हराने में कामयाबी हासिल की।