Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेलो इंडिया: हरियाणा ने हॉकी U-21 लड़कियों का खिताब जीता

पुणे
हरियाणा ने रविवार को यहां झारखंड को 3-0 से हराकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-21 लड़कियों का खिताब जीता। इससे पहले पंजाब ने ओडिशा को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा ने हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बना ली थी। उसकी तरफ से महिमा चौधरी, अमनदीप कौर और अमरिंदर कौर ने गोल किए। ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में पंजाब ने ओडिशा को मात दी। पंजाब के लिए काजल ने 2 गोल दागे। वहीं, ओडिशा की तरफ से एकमात्र गोल रोजिता कुजुरू ने किया। 

तीरंदाजी: गुप्ता और हुड्डा को गोल्ड, हरियाणा टॉप पर
सचिन गुप्ता और पारस हुड्डा ने लड़कों के क्रमश: अंडर-21 और अंडर-17 रिकर्व वर्ग में गोल्ड मेडल जीते जिससे हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। हरियाणा ने तीरंदाजी में 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 7 पदक जीते। गुप्ता ने अंडर-21 वर्ग में आंध्र प्रदेश के बी धीरज को 2-1 से हराया। 

13 वर्षीय हुड्डा ने अंडर-17 वर्ग में अच्छी वापसी की। वह अपने साथी राहुल से एक समय पीछे चल रहे थे लेकिन उन्होंने वापसी करके आखिरी दो सेट जीते। इस बीच महाराष्ट्र की साक्षी शितोल और इशा केतन पवार ने क्रमश: लड़कियों का अंडर-21 रिकर्व और अंडर-17 कंपाउंड वर्ग का गोल्ड जीता।