क्रिकेट की दुनिया में रोज नए रिकॉर्ड्स बनते हैं और पुराने टूटते हैं। क्रिकेट जगत में कब और कौन सा नया कीर्तिमान बन जाए, इसके बारे में कोई कुछ नहीं सकता है। क्रिकेट के खेल में कई बार ऐसा देखा गया है कि कोई क्रिकेटर खुद का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास रच देता है। क्रिकेट के ये रिकॉर्ड टूटने और बनने में कुछ घंटे, कुछ महीने, कुछ साल या कुछ दशक भी लग जाते हैं। ऐसे किस्सों की क्रिकेट जगत में कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक किस्से हैं। गली क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक ऐसे मजेदार वाकये भरे पड़े हैं।
जी हां, एक ऐसा ही मजेदार वाकया देखने को मिला है महाराष्ट्र के एक लोकल क्रिकेट इवेंट में।बता दें कि टेनिस बॉल टूर्नामेंट में देसाई और जूनी डोंबीवली टीम के बीच 5-5 ओवरों का मैच चल रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए डोंबिवली की टीम ने 75 रनों का स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी देसाई टीम आखिरी ओवर में 70 रन बना चुकी थी। इस टीम को जीतने के लिए आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर इस टीम को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी।
मतलब साफ है, गेंदबाजी कर रही टीम के पास मैच जीतने का भरपूर चांस था। लेकिन गेंदबाज ने कुछ ऐसा कर दिया कि विरोधी टीम जीत भी गई और एक गेंद बची रह गई। दरअसल अंतिम ओवर में गेंदबाजी कर रहे गेंदबाज ने एक के बाद एक 6 गेंदें वाइड फेंकी। इस तरह से देसाई की टीम मैच जीत गई।
मैच के इन पलों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कमेंटेटर मराठी भाषा में कह रहा है कि अब देखना यह है कि गेंद बल्ले के नेटवर्क में आती है कि नहीं। जब बॉलर ने एक के बाद एक 6 गेंदे वाइड फेंक दी, तब कमेंटेटर चिल्लाकर बोला- क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि बॉलर ने लगातार 6 वाइड फेंक कर मैच हरवा दिया।वीडियो में आप फील्डिंग टीम के कप्तान का रिएक्शन देख सकते हैं। वह बॉलर पर झल्लाते हुए आगे बढ़ता है और कहता दिख रहा है कि मैच हरवा दिया, यह कोई बॉलिंग है। लोग इस वीडियो में सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।
6 runs needed off 1 ball and the team scored it with 1 ball to spare pic.twitter.com/XOehccVBzA
— Amit A (@Amit_smiling) January 8, 2019
Herald