स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट खेला जा रहा है। भारत ने दूसरे दिन 7 विकेट खोकर 622 रन पर पहली पारी घोषित की है। पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा ने 193 और ऋषभ पंत ने 159 रन की शतकीय पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी की शुरुआत कर दी है। उसने 10 ओवर खेलकर बिना विकेट गिरे 24 रन बना लिए है। लेकिन इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो फ़ोन पर बात करते नजर आ रहे है।
दरअसल, चौथे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। जब वह पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे तो इसी दौरान उनके पास एक फोन आता है और टिम करने लगते है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
A cheeky phone call derailed Tim Paine's press conference after play! #AUSvIND pic.twitter.com/zMT1cT8IOd
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 4, 2019
कॉल आते ही पेन ने बोलते है 'हेलो, टिम पेन बोल रहा हूं। सॉरी आप कौन? इसके बाद फिर कहा आप कौन हैं। आपको किससे बात करनी है? यह फोन मार्टिन नाम के पत्रकार का था। उन्होंने कहा कि वह अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं। इसके बाद उन्होंने कहा, 'बेफिक्र रहिए मैं उन्हें कह दूंगा कि वह अपना ईमेल चेक करें।'
यह भी पढ़े:-
ऋषभ पंत ने मैदान पर किया हैरान कर देने वाला मूव्स स्टेप, देखें वीडियो
Ind vs Aus: पहले दिन ही पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज का लगाया तीसरा शतक
Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम
Herald