Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Video: कैच के चक्कर में माथे पर लगी चोट, खून देख क्रिकेट जगत भी हुआ हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर आये दिन खिलाड़ी घायल होते रहते है। लेकिन बिग बैश लीग में एक खिलाड़ी के ऐसी चोट लगी की वह खून से लथपथ हो गया। बिग बैश लीग के ब्रिसबेन हीट और मेलबर्न रेनेगेडस के बीच मैच के खेला जा रहा था। इस दौरान कैच करने के चक्कर में बेन कटिंग के माथे पर चोट लग गई और वो मैदान पर ही खून से लथपथ हो गए।

दरअसल, मेलबर्न रेनेगेड्स के सामने ब्रिस्बेन हीट ने 145 रनों का लक्ष्य रखा था। मेलबर्न रेनेगेड्स जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो पहले ही ओवर में बेन कटिंग के पास एक कैच आया। कटिंग गेंद के निचे थे लेकिन उनके दोनों हाथों के बीच में से निकल गई और उनके माथे पर जाकर लगी। वो मैदान पर ही खून से लथपथ हो गए और उन्हें तुरंत मैदान से बाहर जाना पड़ा।

बेन कटिंग के माथे पर खून देख हर कोई हैरान रह गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में माथे पर टांके लगवाकर कटिंग फिर मैदान पर लौट आए थे। इस मैच में बेन कटिंग की टीम को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बता दें, कटिंग ने बल्‍लेबाजी के दौरान दो चौकों और एक छक्‍के की मदद से 10 गेंद पर 20 रन की तूफानी पारी खेली थी।

यह भी पढ़े:-

भारत के खिलाफ 33 साल पुरानी जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें वजह

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, रैना हुए इमोशनल

विश्वकप 2019 : क्या टीम इंडिया का हिस्सा होंगे ऋषभ पंत, प्रमुख चयनकर्ता ने दिया यह जवाब



Herald