स्पोर्ट्स डेस्क। दुनिया भर में हर किसी का एक क्रिकेट खिलाड़ी पसंदीदा जरूर होता है। अब हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियाई बच्चे ने अपने पसंदीदा गेंदबाज के एक्शन की नकल की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑस्ट्रेलियाई बच्चे ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन को कॉपी करने की। इस बच्चे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
@bhogleharsha @Jaspritbumrah93 The only problem from your great series win may be the next generation of Aussie cricketers you have inspired! pic.twitter.com/dmZNClOcBx
— Michael Curtin (@c_u_r_t_o) January 9, 2019
एक टि्वटर यूजर ने सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह को टैग करते हुए यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक ऑस्ट्रेलियाई बच्चा बुमराह के बॉलिंग एक्शन की कॉपी करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वह गिर जाता है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, आपकी इस महान सीरीज जीत में एक समस्या था कि शायद ऑस्ट्रेलिया की अगली पीढ़ी से अब आपसे इंस्पायर होगी। वहीं बुमराह ने इस ट्वीट का जवाब दिया और लिखा- यह बच्चा बहुत ही क्यूट है। उसे मेरी शुभकामनाएं।
The kid is so cute . Give him my best wishes .
— Jasprit bumrah (@Jaspritbumrah93) January 9, 2019
यही नहीं आईसीसी ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आईसीसी ने लिखा, ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत सीरीज 2034 में ऑस्ट्रेलिया करारा जवाब देगा। वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।
The Australia v India series in 2034 is going to be! https://t.co/JiNBA3UQWT
— ICC (@ICC) January 9, 2019
यह भी पढ़े:-
टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों के रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी क्रिकेटर के बस की बात नहीं!
वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, रैना हुए इमोशनल
विश्वकप 2019 : क्या टीम इंडिया का हिस्सा होंगे ऋषभ पंत, प्रमुख चयनकर्ता ने दिया यह जवाब
Herald