Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस लड़की से डांस सीखने की कोशिश करते नजर आये रोहित शर्मा, देखें VIDEO

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा को आपने मैदान पर कलाइयों का जादू तो देखा होगा अब उनका डांस भी देखिये। जी हाँ, रोहित शर्मा का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

दरअसल, इस वीडियो में रोहित शर्मा को भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन की बेटी सीखा रही है। इस वीडियो को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। रोहित शर्मा शिखर की बेटी से डांस स्टेप सीखने की कोशिश कर रहे है लेकिन वो ठीक से नहीं कर पा रहे है। आप वीडियो में देख सकते है रोहित के बाद केदार जाधव आते है और वहीं धवन की पत्नी आयशा भी नजर आ रही है।

आपको जानकारी में बता दें, शनिवार (12 दिसंबर) को तीन मैचों की सीरीज में पहला मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। पहला मैच भारत 34 रनों से हार गई। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 289 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 254 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में रोहित शर्मा ने 129 गेंदों पर 133 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 22वां शतक जड़ा। अब सीरीज का दूसरा मैच 15 जनवरी को खेला जायेगा।

यह भी पढ़े:-

आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी

वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, रैना हुए इमोशनल

Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड



Herald