Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO: जडेजा का ये रन आउट कभी नहीं भूलेंगे ख्वाजा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीत लिया है। अब तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी हो गई है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए और भारत को 299 रन का लक्ष्य मिला।

ऑस्ट्रेलिया के 298 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा (43), शिखर धवन (32), अम्बाती रायुडू (24) और कप्तान विराट कोहली (104) ने शतकीय पारी खेली। वहीं महेंद्र सिंह धोनी (55) और दिनेश कार्तिक (25) नाबाद लौटे है। यह मैच भारत ने चार गेंद शेष रहते जीता है। लेकिन इस मैच में रविंद्र जडेजा का रन आउट काफी चर्चा में रहा है।

जडेजा ने एक हाथ से बिजली जैसी रफ्तार से ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा को रन आउट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भारत के लिए उस्मान ख्वाजा का विकेट काफी अहम था। क्योंकि उस्मान ख्वाजा और शॉन मार्श के बीच पार्टनरशिप बढ़ती जा रही थी, ऐसे में वह भारत के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे थे। कुलदीप यादव के 19वें ओवर में जडेजा ने उस्मान ख्वाजा को शानदार तरह से रन आउट किया।

यह भी पढ़े:-

आईसीसी टूर्नामेंट के तीनों खिताब जीतने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के यह 4 दिग्गज खिलाड़ी

Ind vs Aus: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया, भुवनेश्वर बनाया ये रिकॉर्ड

India vs Aus 2nd ODI : शॉन मार्श के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 299 का लक्ष्य



Herald