Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WEATHER REPORT : जाने नेपियर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, किस टीम का है पलड़ा भारी ?

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 23 जनवरी से शुरू हो रही है. भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच बुधवार 23 जनवरी को नेपियर के मैक्लीन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा. दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी.

28 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खेला जायेगा मैच 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नेपियर में खेले जाने वाले इस पहले वनडे मैच के दौरान 28 डिग्री सेल्सियस का तापमान रहेगा. ह्युमिडीटी भी 56% की रहेगी.

वहीं हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलेगी. इस मैच में प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर यह हैं, कि मैच के दौरान बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है.

 

वनडे क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी

बता दें, कि वनडे क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी है. भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आजतक कुल 101 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने 51 वनडे मैच जीते हुए हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 44 वनडे मैच जीते हुए हैं. दोनों टीमों के बीच 5 वनडे मैच बेनतीजा रहे हैं. वहीं एक मुकाबला टाई रहा है.

नेपियर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच कुल 6 वनडे मैच खेले गये हैं. जिसमे भारत की टीम ने मात्र 2 वनडे मैच जीते हुए हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 4 वनडे मैच जीते हुए हैं.

इस प्रकार हैं दोनों टीमें 

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, शुभमन गिल

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रेसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउथी, रॉस टेलर

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WEATHER REPORT : जाने नेपियर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, किस टीम का है पलड़ा भारी ? appeared first on SportzWiki Hindi.