वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच ब्रिजटाउन में खेला जा रहा है। ब्रिजटाउन में खेले जा रहे इस पहले टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक मेहमान टीम को पूरी तरह से जकड़ लिया है और बड़ी जीत की तैयारी कर ली है।
इंग्लैंड के खिलाफ जैसन होल्डर की ऐतिहासिक पारी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम हालिया समय में अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। इस टीम के जीतने की बात तो दूर विरोधी टीम को टक्कर देने तक की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

लेकिन इन्होंने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम को पहले टेस्ट मैच में पूरी तरह से दवाब में ला दिया है। वेस्टइंडीज की इस स्थिति में सबसे बड़ा योगदान उनके कप्तान जैसन होल्डर का कहा जा सकता है।
8वें नंबर पर बल्लेबाजी कर जैसन होल्डर ने बनाए 202 रन
पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 289 रन बनाकर इंग्लैंड को केवल 77 रनों के स्कोर पर ढेर पर अच्छी बढ़त बनायी इसके बाद दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम 120 रनों पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी।

इसके बाद जैसन होल्डर बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारी खेल मैच का रूख ही पलट दिया। जैसन होल्डर ने नाबाद 202 रनों की पारी खेल ऐतिहासिक रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करना दिया।
8वें या उससे नीचे बल्लेबाजी कर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर होल्डर के नाम
जैसन होल्डर 8वें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए और 229 गेंदों में 23 चौके और 8 छक्के जड़ 202 रनों की पारी खेल निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 8वें या उससे नीचे उतरकर सबसे बड़ा स्कोर पाकिस्तान के वसीम अकरम के नाम जब उन्होंने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 257 रन बनाये थे। इसके बाद पाकिस्तान के ही इम्तियाज अहमद हैं, जिन्होंने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन बनाए थे।
अब तीसरे स्थान पर जैसन होल्डर आ गए हैं तो उनके बाद न्यूजीलैंड के इयान स्मिथ हैं, जिन्होंने 1990 में भारत के खिलाफ 173 रन का स्कोर किया था तो इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड भी निचले क्रम पर 2010 में पाकिस्तान के खिलाफ 169 रन बना चुके हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post WIvsENG- जैसन होल्डर ने 202 रनों की ऐतिहासिक पारी खेल इस रिकॉर्ड में बनायी अपनी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.