एक तरह जहाँ सिडनी के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का अंतिम मुकाबला खेला जा रहा हैं, तो वही दूसरी ओर आज गुरूवार, 3 जनवरी से न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज का आगाज हो गया हैं.
दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का सबसे पहला मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा हैं. पहले एकदिवसीय मैच की शुरुआत मेजबान न्यूजीलैंड के टॉस जीतने के साथ हुई. न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
न्यूजीलैंड ने खड़ा किया पहाड़ जैसे स्कोर
(Photo by : Getty Images)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना मेजबान किवी टीम के लिए फायदे का सौदे रहा. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने निर्धारित 50 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 371 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 138 रनों की शतकीय पारी खेली.
वही किवी टीम के लिए कप्तान केन विलियम्सन 76, रोस टेलर 54 और जिमी निशम 47 रबो की नाबाद पारी खेलने में कामयाब हुए. श्रीलंका की टीम के लिए कप्तान लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप और थिसारा परेरा दो दो विकेट लेने में सफल रहे.
मैदान पर आया निशम नाम का तूफ़ान
(Photo by : Getty Images)
न्यूजीलैंड की टीम के लिए भले ही सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल एक बड़ा शतक बनाने में कामयाब रहे हो, लेकिन न्यूजीलैंड की पारी की सबसे बड़े हीरो 28 वर्षीय ऑल राउंडर खिलाड़ी जिमी निशम साबित हुए. जिमी निशम ने सातवे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13 गेंदों में धमाकेदार 47 रनों की नाबाद पारी खेली.
अपनी इस विस्फोटक पारी में जिमी निशम ने 6 आसमानी छक्के भी लगाये. 13 गेंदों में नाबाद 47 रनों बनाने वाले जिमी निशम का स्ट्राइक रेट 361.54 का रहा. अपनी इस आतिशी पारी के बदौलत जिमी के नाम दो बड़े विश्व कीर्तिमान भी दर्ज हो गये.
यह रिकॉर्ड बना गये जिमी निशम

361.54 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करने वाले जिमी निशम एक वनडे पारी में 10+ गेंदों में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये. इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज एबी डीविलियर्स के नाम पर दर्ज था.
एबी डीविलियर्स ने साल 2015 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध मात्र 44 गेंदों का समाना करते हुए अद्दभुत 149 रनों की पारी खेली थी. एबी डीविलियर्स ने अपनी इस पारी में 338.63 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाये थे. डीविलियर्स के इसी रिकॉर्ड को तोड़कर निशम ने अपने नाम किया.
एक ओर रिकॉर्ड किया अपने नाम

जेम्स निशम डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ एक ओर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा बैठे. दरअसल निशम ने न्यूजीलैंड की पारी के 49वें ओवर में कुल 34 रन बनाये. जिमी निशम ने यह 34 रन थिसारा परेरा के ओवर में हासिल किये. सबसे ख़ास बात तो यह रही, कि निशम ने परेरा को लगातार चार छक्के और लगाये. वनडे क्रिकेट के किसी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने के वाले निशम चौथे खिलाड़ी रहे.
एकदिवसीय क्रिकेट के किसी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी :
~ 36 हर्शल गिब्स बनाम नेदरलैंड्स, 2007
~ 35 थिसारा परेरा बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2013
~ 34 एबी डीविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, 2015
~ 34 जिमी निशम बनाम श्रीलंका, 2019
(Photo by : Getty Images)
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post World Record : न्यूजीलैंड के जिमी निशम ने मात्र 13 गेंदों में 47 रनों की आतिशी पारी खेल रचा विश्व इतिहास appeared first on SportzWiki Hindi.