Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

World Record : ऑस्ट्रेलिया के छह विकेट लेकर चहल ते तोड़ा इस दिग्गज का खिलाड़ी का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज करो या मरो मुकाबला खेला जा रहा है जहां भारत ने अच्छी गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। साथ ही भारतीय स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल ने आज 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। आपको बता दे कि जहां आज भारतीय टीम एक तरह माथ जीतकर इतिहास रचने के लिए कड़ी मेहनत करती नजर आ रही है उससे पहले युजवेंद्र चहल ने अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है।

आपको बता दे आज भारतीय स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल को कुलदीप यादव की जगह में जगह दी जिसका उन्होंने शानदार फायेदा उठाते हुए अपने नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करने में कामयाबी पायी। युजवेंद्र चहल ने आज 10 ओवर में 42 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के छह महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसके साथ ही चहल भारत की तरफ से मेलबर्न में छह विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज़ बन गए। आपको बता दे चहल से पहले कोई भी भारतीय स्पिन गेंदबाज़ ऐसा कारनामा नही कर पाया है। आपको बता दे यह किसी भी स्पिनर का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में वनडे में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

साथ ही आपको बता दे भारतीय स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल ने रवि शास्त्री का रिकॉर्ड तोड़ा आपको बता दे रवि शास्त्री के 1991 में पर्थ में 15 रनों पर 5 विकेट लिए थे। साथ ही आपको बता दे कि इसके साथ ही चहल आस्ट्रेलिया में एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा लेने वाले पहले स्पिनर भी बन गए हैं।

और ये भी पढ़े:

India vs Aus 3rd ODI: चहल के आगे कमजोर हुए कंगारू, भारत को मिला 231 का लक्ष्य

Ind Vs Aus: तीसरे वनडे जीतकर इतिहास रचने उतरेगा भारत, कोहली बना सकते है ये महान रिकॉर्ड



Herald