इंटरनेट डेस्क। प्रीति जिंटा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। प्रीति जिंटा ने कई हिट फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी है। प्रीति जिंटा ने अपने फिल्मी करियर में हिन्दी, तेलगू, पंजाबी व अंग्रेज़ी फ़िल्मों में कार्य किया है। बॉलीवुड में प्रीति जिंटा की पहली फिल्म दिल से थे। आपको बता दें कि जिंटा की हिट फिल्मों में क्या कहना अहम मूवी है। इस फिल्म में जिंटा ने कुंवारी मॉं की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई शानदार अवॉर्ड जीते है।
आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम कंगारू धरती पर 72 साल बाद टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाब हुई है। कंगारू धरती पर कंगारूओं को मात देने पर भारतीय टीम को सभी क्षेत्र से बधाई मिल रही है। बॉलीवुड आखिर कैसे पीछे रहने वाला था। इसी बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी भारतीय टीम को कंगारू धरती पर इतिहास रचने पर सोशल मीडिया पर बधाई दी। इसी बीच बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री को एक जारी से गलती के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा।
आपको बता दें कि आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की को-ओनर प्रीति जिंटा ने अपने ट्वीटर अंकाउट पर टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी और लिखा, बधाई हो, भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियन टीम बनने पर। बस जिंटा ने एक छोटी से गलती कर दी उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट मैच जीतने वाली नहीं बल्कि टेस्ट सीरीज जीतने वाली एशियन टीम है। इस बात के कारण बॉलीवुड की इस खूबसूरत अभिनेत्री को ट्रोल होना पड़ा। आपको बता दें कि प्रीति जिंटा ने सोल्जर, कल हो ना हो, कोई मिल गया, सलाम नमस्ते, कभी अलविदा ना कहना कई हिट फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है।