Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस गेंदबाज ने 1 गेंद पर लुटा दिए 17 रन, देखें वीडियो

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर आये दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते है, लेकिन हाल में एक गेंदबाज के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जो शायद ही किसी गेंदबाज के नाम हुआ हो। इस गेंदबाज ने 1 गेंद पर 17 रन लुटा दिए जो एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश टी20 क्रिकेट लीग में कंगारू गेंदबाज राइली मेरेडिथ ने 1 गेंद पर 17 रन दे दिए।

यहां होबार्ट हरीकेन्स और मेलबर्न रेनेगेड्स टीमों के बीच मैच खेला जा रहा था। होबार्ट हरीकेन्स टीम की तरफ से खेल रहे गेंदबाज राइली मेरेडिथ ने पारी के पहले ही ओवर में यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें, पहली दो गेंदों पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया जबकि तीसरी गेंद पर एक रन आया, उसके बाद उन्होंने बिना गेंद पर रन लुटाना शुरू कर दिया। अगली गेंद पर मेरेडिथ का पैर क्रीज से काफी आगे गया और ये नो-बॉल करार दी गई। जब वो ये गेंद दोबारा करने आए तो ऐसी वाइड गेंद फेंकी की ये विकेटकीपर के हाथ ही नहीं आई और बाउंड्री पार चली गई। इस गेंद पर कुल 5 रन लुटा दिए।

फिर एक के बाद एक दो नो बॉल फेंकी और इन दोनों ही गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एरोन फिंच ने दो चौके जड़ दिए। अब तक कुल 16 रन हो चुके थे और ओवर अभी भी पूरी नहीं हुआ था। आखिरकार राइली ने संयम के साथ एक सीधी गेंद फेंकी और इस गेंद पर फिंच ने एक रन ले लिया। यानी राइली ने एक गेंद पर कुल 17 रन लुटा कर चर्चा में आ गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े:-

Ind vs NZ 2nd T20: रोहित की तूफानी पारी से भारत ने सीरीज में की बराबरी, 7 विकेट से जीता मैच

वर्ल्ड कप में 3 नंबर की जगह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली

IND vs NZ 1st T20: भारत को 80 रन से मात देकर न्यूजीलैंड ने बनाई सीरीज में बढ़त



Herald