Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन ने लिया 10 पुश-अप्स चैलेंज और शहीदों के परिवारों के लिए जुटाए 15 लाख रुपए

स्पोर्ट्स डेस्क। 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की पूरा देश निंदा कर रहा है और शहीद जवानों के परिवारों की मदद करने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी शहीदों के परिवारों के लिए 15 लाख रुपए जुटाए। सचिन ने हजारों धावकों के साथ IDBI फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन में हिस्सा लिया।

यही नहीं उन्होंने यहां पुलवामा आंतकी हमले के शहीद हुए जवानों के परिवारों के लिए 15 लाख रुपये जुटाए। बता दें, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कुल चार रेसें हुईं और प्रत्येक के शुरू होने से पहले सचिन ने ;कीपमूविंग पुश-अप्स चैलेंज के अंतर्गत 10 पुश-अप्स किए। इसके बाद धावकों से इसमें उनके साथ जुड़ने का निवेदन किया।

वहीं सचिन ने कहा, ;यहां से जो भी राशि प्राप्त होगी, उसके किसी अच्छे कार्य के लिए दान में दिया जाएगा। इस राशि को शहीदों के परिवारों को दी जाएगी। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भावनाओं को समझते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप सभी हमारे साथ इस मिशन में साथ हैं। आपको बताते चले इन चार रेस (फुल मैराथन, हाफ मैराथन, टाइम्ड 10 किमी और पांच किमी स्वच्छ भारत रन) में हजारों धावकों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़े:-

IND vs ENG Women: भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात, जीती लगातार चौथी वनडे सीरीज

विराट कोहली ने पहले ही मैच में रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना लिया ये रिकॉर्ड

AFG vs IRE T20 Series: राशिद की हैटट्रिक से अफगानिस्तान ने आयरलैंड का 3-0 से किया क्लीन स्वीप



Herald