Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूरी टीम सिर्फ 10 रन पर हुई ढेर, वाइड से 6 और बल्ले से बने केवल 4 रन

ऐलिस स्प्रिंग्स (ऑस्ट्रेलिया)
साउथ ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम घरेलू चैंपियनशिप के एक मुकाबले में केवल 10 रन पर सिमट गई। इन 10 रनों में छह रन तो केवल वाइड के ही थे, जबकि चार रन एक खिलाड़ी के बल्ले से निकले। बाकी का योगदान शून्य रहा। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह रेकॉर्ड नैशनल इंडीजिनियस क्रिकेट चैंपियनशिप (महिला डिवीजन) के एक मुकाबले में बुधवार को देखने को मिला। न्यू साउथ वेल्स की टीम ने चैंपियनशिप के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ ऑस्ट्रेलिया की टीम को मात्र 10 रन पर ऑलआउट कर दिया। मैच में एक ही खिलाड़ी थीं, जिनके बल्ले से चार रन निकले और बाकी के छह रन तो वाइड के रूप में आए। साउथ ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फेबी मांसेल ने 33 गेंदों का सामना किया और चार रन बनाए। 

न्यू साउथ वेल्स की गेंदबाज रोक्साने वॉन वीन ने दो ओवर की गेंदबाजी में एक मेडन रखा और केवल एक ही रन दिए। उन्होंने अपने इस स्पेल में पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा नोआमी वुड्स दो गेंदों पर दो विकेट हासिल किए। न्यू साउथ वेल्स टीम भी 11 रनों के लक्ष्य आगे लड़खड़ाने लगी लेकिन उसने 2.5 ओवर में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। साउथ ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं न्यू साउथ वेल्स का यह पहला मुकाबला था।