भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए आखिरी मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की. इस सीरीज को भारतीय टीम ने 4-1 से अपने नाम कर लिया. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के 4 विकेट 18 रन पर गिर गए थे. उसके बाद अम्बाती रायडू ने शानदार बल्लेबाजी की.
मैच में आखिरी वक्त में आकर सबसे बढ़िया पारी हार्दिक पांड्या ने खेली. हार्दिक पंड्या ने अपनी छोटी, लेकिन धुआंधार पारी से साबित कर दिया कि वह किसी भी पल मैच का रुख पटल सकते हैं. उन्होंने 32 साल के लेग स्पिनर टॉड एस्टल के एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े. उन्होंने पारी के 47वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर एक के बाद एक तीन छक्के उड़ाए.
सुनील गवास्कर ने हार्दिक पांड्या के लिए कही ये बड़ी बात

न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी वापसी वाले तीसरे वनडे में पांड्या ने 10 ओवर में 45 रन देकर 2 अहम विकेट झटके. मैच के बाद सुनील गवास्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा,
“आज हार्दिक ने जैसी पारी खेली वो शानदार था. आप उसकी पारी देख पिछले मैच में जिस तरह से हताश हुए इस बार नहीं हुए. उनके शानदार रन की वजह से ही ड्रेसिंग रूम का माहौल बदला. उनके 40-50 रन ही थे जो भारतीय टीम को मुकाबले में वापस ले कर आएं”.
चहल ने की शानदार गेंदबाजी, शमी एक बार फिर चमके

बता दें कि अंबाती रायडू की बड़ी अर्धशतकीय पारी और हार्दिक पांड्या की आखिरी क्षणों की विस्फोटक बल्लेबाजी से भारत ने शीर्ष क्रम की और एक और नाकामी के बावजूद न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार (3 फरवरी) को 49.5 ओवर में 252 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.
उसके बाद मैच में चहल ने बेहतरीन गेंदबाजी कर भारतीय टीम को जीत दिलाई. मोहम्मद शमी ने भी शुरू में विकेट लिए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 10 साल बाद न्यूज़ीलैंड में सीरीज जीत के बाद सुनील गावस्कर ने की इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ़ appeared first on Sportzwiki.