Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने कहा, ईसीबी के 100-100 गेंदों के मैच में हिस्सा नहीं लेंगे भारतीय खिलाड़ी

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड यानी ईसीबी क्रिकेट का एक नया फॉर्मेट लेकर आई है। इस फॉर्मेट 100- 100 गेंद का मैच खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत अगले साल से होगी। यह इंग्लैंड में घरेलू टूर्नामेंट के रूप में खेला जायेगा। इस फॉर्मेट के तहत एक पारी में 100 गेंद डाली जाएंगी और 10 गेंदों के बाद छोर बदला जाएगा। एक गेंदबाज लगातार 5 या 10 गेंदें डाल सकता है।

भारत के खिलाड़ी नहीं खेलेंगे?

भारतीय टीम के खिलाड़ी आईपीएल के अलावा दुनिया की किसी भी लीग में नहीं खेलते। कुछ खिलाड़ी जरुर काउंटी क्रिकेट में हिस्सा लेते हैं लेकिन इसके अलावा खिलाड़ी कहीं और नहीं खेलते। भारत और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के इसमें भाग लेने के बारे में ईसीबी के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर टाॅम हैरिसन ने क्रिकइन्फो कहा

“मैं भारतीय खिलाड़ियों के इस फार्मेट में खेलने की गारंटी नहीं ले सकता। इसमें काफी राजनीति है। हालांकि ईसीबी 100 गेंदों के फार्मेट में भारतीय खिलाड़ियों के खेलने का हमेशा स्वागत करेगा।”

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों पर भी सवाल

भारत के साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का भी इस टूर्नामेंट में खेलने पर सवाल बना हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाड़ी उस समय अपनी घरेलू कैरिबियन प्रीमियर लीग खेल रहे होंगे।

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी छोटे फॉर्मेट के मैच खेलने का काफी पसंद करते हैं। पिछले साल के अंत में यूएई में हुए टी-20 क्रिकेट में भी वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने धमाल मचाया था। वह दुनिया भर की टी-20 लीग में भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

क्या है 100- 100 गेंद क्रिकेट?

इस फॉर्मेट के तहत एक पारी में 100 गेंद डाली जाएगी। इसमें हर 10 गेंदों के बाद छोर बदला जाएगा। एक गेंदबाज लगातार 5 या 10 गेंदें डाल सकता है और पूरी पारी में 20 गेंदों से ज्यादा नहीं डाल सकता।

हर पारी की शुरूआत में 25 गेंदों का पावरप्ले होगा, जिसमें 30 यार्ड के बाहर सिर्फ दो ही खिलाड़ी रह सकेंगे। इसके अलावा हर टीम को आईपीएल की तरह 2.5 मिनट का स्ट्रेजिक टाइम आउट भी मिलेगा।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post किसने कहा, ईसीबी के 100-100 गेंदों के मैच में हिस्सा नहीं लेंगे भारतीय खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.