Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एंजेलो परेरा ने बनाया क्रिकेट का अब तक का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, अगले 10 सालों तक शायद ही तोड़ सके कोई बल्लेबाज

क्रिकेट के मैदान में अब तक के इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड स्थापित हुए हैं। इन रिकॉर्ड में कुछ ऐसे अनोखे रिकॉर्ड होते हैं जो कभी-कभार ही देखने को मिलते हैं। इसी तरह का एक अनोखा रिकॉर्ड और बना जिसे जानकर आप भी इस रिकॉर्ड के कायल हो जाएंगे।

एक बल्लेबाज ने दोनों ही पारियों में दोहरा शतक जड़ा

आपने टेस्ट क्रिकेट या प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक बल्लेबाज का एक दोहरा शतक तो कई बार देखा होगा। दोहरा शतक बनना तो आम है लेकिन जब एक ही बल्लेबाज एक ही मैच की दोनों पारियों में दोहरा शतक बनाए तो उसके तो क्या कहने।

लेकिन ऐसा ही नजारा श्रीलंका की सरजमीं पर देखने को मिला है जहां एक ही बल्लेबाज ने एक प्रथम श्रेणी मैच के दौरान दोनों ही पारियों में दोहरी शतकीय पारी खेल अपने नाम अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की है।

श्रीलंका के घरेलू क्रिकेट में एंजेलो परेरा ने दर्ज किया इतिहास में अपना नाम

जी हां श्रीलंका के घरेलू मैच में नॉनडेस्क्रिप्शंस क्रिकेट क्लब के कप्तान एंजेलो परेरा ने एक प्रथम श्रेणी मैच की दोनों ही पारियों में दोहरा शतक लगाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कर दिया।

एंजेलों परेरा ने श्रीलंका के कोलंबों के सिंहली स्पोर्ट्स क्रिकेट मैदान में अपनी टीम के लिए पहली पारी में जहां 203 गेंदों का सामना करते हुए 201 रनों की पारी खेली तो परेरा ने दूसरी पारी में भी दोहरा शतक जड़ते हुए 268 गेंदों की पारी में 231 रन बनाए।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दूसरी बार हुआ ऐसा कारनामा

एक प्रथम श्रेणी मैच की दोनों पारियों में किसी एक बल्लेबाज के द्वारा दोहरा शतक लगाने का कारनामा क्रिकेट इतिहास में केवल दूसरी बार हुआ है।

इससे पहले 1938 में इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में केंट के बल्लेबाज आर्थर फग्ग ने एसेक्स के खिलाफ खेले गए मैच की दोनों पारियों में दोहरा शतक जड़ा था। आर्थर ने तब 244 और 202 रनों की पारी खेली थी।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post एंजेलो परेरा ने बनाया क्रिकेट का अब तक का अविश्वसनीय रिकॉर्ड, अगले 10 सालों तक शायद ही तोड़ सके कोई बल्लेबाज appeared first on Sportzwiki.