Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

11 रन देकर 10 विकेट लेने के बाद इस भारतीय खिलाड़ी को मिला भारतीय अंडर-19 टीम में जगह

विश्व क्रिकेट में ऐसे कुछ ही गेंदबाज हैं जिन्होंने एक पारी के सभी 10 विकेट लिए हो। वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में तो 2 बार ही ऐसा हुआ है लेकिन बात जब ओवरऑल क्रिकेट की करें तो कुछ गेंदबाज रहे हैं जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।

मणिपुर के युवा तेज गेंदबाज को एक पारी में 10 विकेट लेने का मिला ईनाम

इसी तरह से भारतीय घरेलू क्रिकेट में पिछले साल के आखिर में एक ऐसा ही गेंदबाज देखने को मिला जिन्होंने 1 पारी के सभी 10 विकेट हासिल कर तहलका मचा दिया था।

पिछले साल दिसंबर के महीनें में भारतीय घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठित ट्रॉफी कूच बिहार ट्रॉफी में मणिपुर के एक युवा गेंदबाज ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए एक पारी के सभी 10 विकेट अपने नाम किए।

रैक्स राजकुमार का भारतीय अंडर-19 टीम में हुआ चयन

मणिपुर के रैक्स राजकुमार सिंह ने कूच बिहार ट्रॉफी में किए गए इस कारनामें को लेकर उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में बुलाया आया है।

रैक्स राजकुमार सिंह को इस शानदार प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने भारतीय अंडर-19 टीम में खेलने का मौका दिया है। इस तरह से रैक्स राजकुमार सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाले पहले मणिपुरी खिलाड़ी बने हैं।

आपको बता दें कि रैक्स राजकुमार सिंह ने पिछले साल दिसंबर में अरूणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुअ अकेले ही पारी को ढेर कर दिया। इस पारी में रैक्स ने केवल 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 11 रन देकर 10 विकेट हासिल किए। जिसमें उन्होंने 6 मेडन ओवर डाले थे।

राजकुमार राहुल द्रविड़ की कोचिंग में खेलेंगे भारतीय अंडर-19 टीम के लिए

18 साल के रैक्स के इस बेहतरीन प्रदर्श के लिए उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में मौका दिया गया है। जो अब भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की निगरानी में खेलते नजर आएंगे। रैक्स को के खेल में दिग्गज द्रविड़ की देखरेख में और ज्यादा सुधार देखने को मिल सकता है।

रैक्स राजकुमार को भारतीय अंडर-19 टीम के लिए चार दिवसीय दो मैचों में चयन किया गया है। जिसमें अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रैक्स राजकुमार सिंह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post 11 रन देकर 10 विकेट लेने के बाद इस भारतीय खिलाड़ी को मिला भारतीय अंडर-19 टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.